{"_id":"671fd62306d7680c1e0f08be","slug":"expected-business-of-rs-70-crore-in-the-district-on-dhanteras-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-124296-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: धनतेरस पर जिले में 70 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: धनतेरस पर जिले में 70 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद
Mon, 28 Oct 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में धनतेरस पर मंगलवार को करीब 70 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। सबसे बड़ी खरीदारी ऑटोमोबाइल और सर्राफा कारोबार में होगी। धनतेरस और दिवाली पर जिले में 100 से 125 गाड़ियों की बिक्री होगी।
अधिकांश खरीदारों ने पहले से ही गाड़ियों की बुकिंग करवाई हुई है। बर्तनों का बाजार भी पूरी तरह सजा हुआ है। धनतेरस के दिन बर्तनों की अधिक खरीदारी होने की उम्मीद है। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग का बाजार पर प्रभाव नजर आ रहा है। खासकर, कपड़ा व्यापारियों को ऑनलाइन खरीदारी के कारण नुकसान झेलना पड़ रहा है।
ऑनलाइन कंपनियों की ओर से भारी भरकम छूट दिए जाने के कारण युवा वर्ग का रुझान उस तरफ अधिक है। भीड़भाड़ में जूझने के बजाय भी लोग ऑनलाइन सामान मंगवाने को अधिक तवज्जो दे रहे हैं। मगर फिर भी धनतेरस पर लोग घर में नई चीजें लाते हैं, इसलिए इस दिन के लिए थाना रोड, धर्मशाला रोड, बीघड़ रोड, भट्टू रोड सहित सभी प्रमुख बाजारों में दुकानें सजी हुई हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
सर्राफा बाजार में चांदी के सिक्कों से लेकर मूर्तियों तक की मांग
शहर के प्रमुख ज्वेलर विशाल असीजा ने बताया कि धनतेरस पर मुख्य तौर पर सोना और चांदी की भी खूब खरीद होती है। चांदी शुभ धातु मानी जाती है। भले ही चांदी के दाम बढ़ गए हो, लेकिन लोग अपने बजट के आधार पर चांदी के छोटे या बड़े सिक्के या फिर मूर्तियों की खरीद करते हैं। चांदी माता लक्ष्मी की प्रिय धातु मानी गई है, इस वजह से बाजार में इसकी मांग धनतेरस में ज्यादा होती है। धनतेरस में सबसे अधिक बिकने वाली चांदी की चीजों में मूर्ति, चांदी के सिक्के, चांदी के बर्तन, अष्ट लक्ष्मी के लोटे, अष्ट लक्ष्मी की मूर्तियों के साथ पूजा पाठ का सामान भी शामिल है। विशाल असीजा के मुताबिक जिले में इस बार करीब 50 करोड़ रुपये तक सर्राफा बाजार में कारोबार रहेगा।
-- -- -- -- --
अधिकांश गाड़ियों की हो चुकी पहले से बुकिंग
हुंडई के जनरल मैनेजर रितेश नारंग बताते हैं कि धनतेरस व दिवाली के दिन जिले में 100 से 125 गाड़ियों की डिलिवरी होगी। काफी गाड़ियों की पहले से ही बुकिंग हो चुकी है। उनकी कंपनी की 40 से 45 गाड़ियां बिकेंगी। हुंडई के साथ साथ मारुति, टाटा, महिंद्रा कंपनियाें की ओर से भी धनतेरस के लिए स्पेशल व्यवस्था की गई है। अधिकांश कंपनियों की ओर से गाड़ियों पर 15 हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर तक दिए जा रहे हैं। कार की कीमत के अनुसार ईएमआई की भी सुविधा मिल रही है। इसी तरह आगामी दो दिन में एक हजार से अधिक दुपहिया वाहनों की भी बिक्री की संभावना है।
-- -- -- -- --
धनतेरस के लिए स्टील कारोबारियों ने सजाई दुकानें
धनतेरस को लेकर बर्तन कारोबारियों में भी उत्साह है। उन्होंने स्टील के अलावा तांबा व पीतल के बर्तनों का भी स्टॉक कर रखा है। अब ग्राहकों का रुझान स्टील से अधिक तांबा, पीतल के बर्तन पर है। करीब 30 फीसदी ग्राहक इन बर्तनों को खरीदना पसंद करते हैं। बर्तन कारोबारी संदीप रहेजा ने बताया कि अब तक कारोबार कमजोर रहा है, लेकिन धनतेरस के दिन बिक्री बढ़ने की पूरी उम्मीद है। जिले में 60 से अधिक बर्तनों की बड़ी दुकानें हैं, जहां ग्राहक मनपसंद बर्तनों की खरीदारी कर सकेंगे।
-- -- -- -- -- -
लेजर प्रिंट और पीतल के बर्तनों की बढ़ रही मांग
शहर के बर्तन व्यापारी तरुण कुमार, सुशील भाटिया, दलीप सिंह और हरमिंद्र सिंह का कहना है कि इस बार बाजार में पीतल के डिनर सेट और लेजर प्रिंट से तैयार डिजाइन के बर्तनों की मांग ज्यादा है। ग्राहक सुंदर और छोटे बर्तनों की खरीदारी अधिक कर रहे हैं। हालांकि, यह स्टील के बर्तनों की अपेक्षा काफी महंगा है। पीतल के बर्तनों का प्रयोग करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। ग्राहक शौकीन के तौर पर पीतल की टोकनी, लोटे और टूंटी लगे हुए जग की खरीदारी कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- -
:: व्यापारी वर्ग को धनतेरस पर अच्छे व्यापार की उम्मीद हैं। सभी प्रकार की दुकानों पर खूब स्टॉक है। ऑनलाइन शॉपिंग ने स्थानीय दुकानदारों को काफी प्रभावित किया है। आमजन से आग्रह है कि स्थानीय बाजारों का महत्व समझते हुए दुकानों पर जाकर खरीदारी करें ताकि दुकानदारों की भी दिवाली अच्छी हो।
-विनोद अरोड़ा, उपप्रधान, व्यापार मंडल फतेहाबाद