फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Expectation letter will reach the candidates

Fatehabad News: लोकसभा प्रत्याशियों तक पहुंचेगा जनबल का उम्मीद पत्र

Mon, 06 May 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 06 May 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Expectation letter will reach the candidates
फतेहाबाद। लोकसभा चुनाव के चुनावी रण में अब सामाजिक संस्थाएं भी अपनी भागीदारी करते हुए आगे आने लगी हैं। इस कड़ी में क्षेत्र की प्रमुख सामाजिक संस्था जिंदगी ने गांव-शहरी क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही संस्था सिरसा संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों को क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगों का जनबल का उम्मीद पत्र भी सौंपेगी।
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह ने बताया कि सिरसा संसदीय क्षेत्र के अधीन आने वाला जिला फतेहाबाद हर तरह के विकास में पिछड़ेपन का शिकार है। संस्था ने सिरसा संसदीय सीट पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों भाजपा के अशोक तंवर, कांग्रेस की कुमारी सैलजा, इनेलो के संदीप लोट, जेजेपी के रमेश खटक सहित सभी उम्मीदवारों को जनता की उम्मीदों से भरा उम्मीद पत्र सौंपने का निर्णय लिया है। जनबल के इस उम्मीद पत्र में जिले की खेल, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, कृषि और यातायात सुधार संबंधी सात मुख्य मांगों को शामिल किया गया है। हरदीप सिंह ने बताया कि लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए भी संस्था शहर व गांवों में नुक्कड़ सभाएं करेगी, ताकि अधिक से अधिक मतदाता उम्मीदों पर खरा उतरने वाले अच्छे उम्मीदवार का चयन कर सकें।
विज्ञापन


जनबल के उम्मीद पत्र में जिला मुख्यालय पर इंजीनियरिंग काॅलेज, विश्वविद्यालय खोलने, हाॅकी खेल स्टेडियम भट्टू रेलवे स्टेशन को अपग्रेड करने की मांग शामिल है। इसके अलावा जिले में पराली प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार की तरफ से कोई बड़ा प्लांट लगाने के अलावा अन्य मांगें की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जनबल के उम्मीद पत्र में शामिल हैं ये प्रमुख मांगे

- जिला मुख्यालय पर केंद्रीय स्तर का एक इंजीनियरिंग काॅलेज बनाया जाए। केंद्रीय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमों के तहत जिला मुख्यालय में एक विश्वविद्यालय बनाया जाए।

- फतेहाबाद में अंतरराष्ट्रीय स्तर का हाॅकी खेल स्टेडियम या शाहाबाद की तर्ज पर श्रेष्ठ सुविधाओं से लैस हाॅकी ट्रेनिंग व कोचिंग सेंटर बनाया जाए।
- जिला मुख्यालय रेलवे से जोड़ने की मांग जल्द पूरी होती नहीं दिखाई देती। इसके विकल्प के रूप में सबसे नजदीक स्थित भट्टू रेलवे स्टेशन को अपग्रेड किया जाए। भट्टू स्टेशन से फतेहाबाद शहर तक माल लाॅडिंग वाहनों व यात्रियों के लिए स्पेशल वाहनों की 24 घंटे सुविधा उपलब्ध करवाई जाए ताकि इस स्टेशन का लाभ सभी वर्ग उठा सकें।

- सिरसा संसदीय क्षेत्र के सभी हिस्सों का केंद्र बिंदु जिला फतेहाबाद में हार्ट रोगियों के लिए पीजीआई चंडीगढ़ की तर्ज पर एडवांस कार्डिएक सेंटर, राष्ट्रीय स्तर का एक कैंसर अस्पताल व दिमागी चोट-रोगों के उपचार के लिए ट्रामा सेंटर खोला जाए।

- जिला मुख्यालय पर केंद्रीय स्तर की कोई बड़ी इंडस्ट्री या लाॅजेस्टिक हब स्थापित की जाए ताकि रोजगार की नई संभावनाएं बनें।

- केंद्र सरकार की उड़ान योजना के अनुसार प्रत्येक जिला मुख्यालय पर एक हवाई पट्टी होनी चाहिए। भविष्य में फतेहाबाद में भी हवाई यातायात सुविधाओं की संभावनाओं के मद्देनजर हवाई पट्टी बनाई जाए। साथ ही विशेष एयर स्ट्रिप बनाया जाए, जिससे भविष्य में हवाई सेवाओं का लाभ जिले को भी मिल सके।


- जिले में पराली प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार की तरफ से कोई बड़ा प्लांट लगाया जाए, सरकार की तरफ से भी जिले में सेम समस्या के समाधान के लिए विशेष रिसर्च करवाकर स्थायी समाधान की तरफ कदम बढ़ाए जांए। गिरते भू-जल स्तर को सुधारने के लिए सांसद कोटे से पंचायती या सरकारी जगहों पर बड़े रिचार्ज प्लांट लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed