{"_id":"6202ac840465d5774a52200b","slug":"excise-and-police-department-alert-about-elections-in-neighboring-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकसी: यूपी, पंजाब चुनाव में हरियाणा की शराब के कॉकटेल का शक, बिक्री पर बिठाया पुलिस और आबकारी विभाग का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकसी: यूपी, पंजाब चुनाव में हरियाणा की शराब के कॉकटेल का शक, बिक्री पर बिठाया पुलिस और आबकारी विभाग का पहरा
Wed, 09 Feb 2022 04:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह
बजरंग मीणा, संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
बजरंग मीणा, संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 09 Feb 2022 04:20 AM IST
सार
चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश पर पंजाब की टीम ने पंजाब बॉर्डर से सटे फतेहाबाद के शराब ठेकों पर चेकिंग की। हरियाणा में आबकारी व पुलिस विभाग को विशेष निगरानी रखने सहित एल1 व एल 13 के रिकॉर्ड व रूटीन स्टॉक चेकिंग के आदेश दिए।
विज्ञापन
नाके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश और पंजाब के विधानसभा चुनाव में हरियाणा की शराब पहुंचने का शक है। हरियाणा की सीमा से सटे यूपी और पंजाब बॉर्डर पर नाकेबंदी करके जहां सख्ती बढ़ाई गई है, वहीं आबकारी व पुलिस विभाग को विशेष निगरानी के आदेश दिए हैं। फतेहाबाद में तो पंजाब की टीम ने आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ मंगलवार को सीमा के पास लगते शराब ठेकों की चेकिंग भी की।
बता दें कि हरियाणा से बनी शराब दूसरे राज्यों में सप्लाई होती है। प्रदेश से शराब की अवैध सप्लाई बिहार राज्य तक होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। चूंकि हरियाणा राज्य की सीमा पंजाब और यूपी से लगती है और इन दोनों ही राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहा है। चुनाव आयोग को शक है कि यूपी और पंजाब में हरियाणा से शराब की अवैध सप्लाई वोटरों को प्रभावित करने के लिए नेता मंगवा सकते हैं।
ऐसे में किसी भी तरह की अवैध शराब की सप्लाई हरियाणा से पंजाब और यूपी में न हो सके, इसके लिए आयोग ने चुनावी राज्यों में अपनी टीम को एक्टिव करते हुए साथ ही हरियाणा सरकार को भी यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि शराब बिक्री पर निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन
इसके लिए पुलिस विभाग को जहां नाकेबंदी करके चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं आबकारी विभाग को भी यह आदेश मिले हैं कि वह शराब के गोदामों पर स्टॉक की पूरी अपडेट जानकारी और ठेकों पर शराब बिक्री का पूरा ब्योरा रखें और इसकी नियमित रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजें।

फतेहाबाद में पंजाब की टीम का दौरा
फतेहाबाद जिले की सीमा पंजाब के साथ सटी है। यहां सीमावर्ती क्षेत्र में शराब ठेकों की मंगलवार को चेकिंग की गई। फतेहाबाद के आबकारी विभाग के अधिकारियों की टीम को साथ लेकर पंजाब की टीम ने जिले के शराब ठेकों का रिकॉर्ड जांचा और ठेकों पर सीसीटीवी का 30 दिन का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के आदेश दिए। वहीं, एल-वन व एल13 में स्टॉक का पूरा रिकॉर्ड अपडेट रखने के साथ-साथ शराब लेकर आने-जाने वाली गाड़ियों का रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।चुनाव को लेकर शराब बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जाएगी : शास्त्री
हरियाणा की सीमा से जुड़े दो राज्यों पंजाब और यूपी में चुनाव हैं। हरियाणा से इन दोनों राज्यों में शराब की अवैध तस्करी न हो, इसके लिए निगरानी के आदेश मिले हैं। फतेहाबाद में पंजाब की टीम ने हमारी टीम को साथ लेकर दौरा किया है। शराब ठेकों पर शराब बिक्री का पूरा रिकॉर्ड और गोदामों में स्टॉक से लेकर शराब लेकर आने-जाने वाली गाड़ियों के ब्योरे की पूरी डिटेल उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। -वीके शास्त्री, उपायुक्त, आबकारी विभाग, फतेहाबाद