{"_id":"6aee0ccdd3540bf4e8094e13","slug":"except-for-green-firecrackers-all-other-firecrackers-will-be-prohibited-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-164296-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ग्रीन पटाखों को छोड़ अन्य पटाखों पर रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ग्रीन पटाखों को छोड़ अन्य पटाखों पर रहेगा प्रतिबंध
Fri, 06 Nov 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
रतिया। बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते एसडीएम सुरेंद्र सिंह। प्रशासन
रतिया। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ग्रीन पटाखों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने क्षेत्रवासियों से दीपावली का पर्व सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल तरीके से मनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि आमजन केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रमाणित ग्रीन पटाखों का ही प्रयोग कर सकेंगे। पटाखों से निकलने वाला धुआं और हानिकारक गैसें वायु प्रदूषण बढ़ाती हैं। इससे बच्चों, बुजुर्गों और सांस के रोगियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने चेतावनी दी कि प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री और उपयोग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित विभागों को नियमों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। एसडीएम ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की है। संवाद