{"_id":"5dcc460f8ebc3e5b1206d88e","slug":"exam-htet-security-examinee-fatehabad-fatehabad-news-rtk5274091130","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर 10888 परीक्षार्थी देंगे एचटेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर 10888 परीक्षार्थी देंगे एचटेट
विज्ञापन
एचटेट परीक्षा के सफल संचालन को लेकर अधिकारियों व केंद्र अधीक्षकों की बैठक में आवश्यक दिशा निर्द?
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से 16 और 17 नवंबर को आयोजित होने वाले एचटेट के सफल संचालन के लिए उपायुक्त धीरेन्द्र खड़गटा ने बुधवार को प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा केंद्र अधीक्षकों की बैठक ली और उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिला में कुल 10888 परीक्षार्थी दोनों दिन परीक्षा देंगे।
उन्होंने बताया कि लेवल 3 पीजीटी लेक्चरर के लिए 3365, लेवल 2 टीजीटी टीचर क्लास के लिए 4082 तथा लेवल 1 प्राइमरी टीचर के लिए 3441 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के पास पहचान पत्र हो, जो उन्होंने अपने गले में पहन रखे हो। केंद्र अधीक्षकों से उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि जिन संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उनमें पहले से मौजूद फोटोस्टेट मशीनें या फैक्स इत्यादि परीक्षा के दिन किसी एक कमरे में रखकर उन्हें सील कर दिया जाए। इसके अतिरिक्त यह भी विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए कि परीक्षा के दिन कहीं पर भी कोई फोटोस्टेट की दुकान खुली न रहें। इस प्रकार के प्रबंधों को सुनिश्चित करने के लिए धारा 144 लागू की गई है और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए है। इसके अलावा आयोजित परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकल रहित संपन्न करवाएं। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए है। उपायुक्त ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के किसी सदस्य के पास मोबाइल फोन नहीं होना चाहिए। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन पूर्णरूप से प्रतिबंध रहेगा।
उपायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई कोताही बरतने वाले अधिकारियों व व्यक्तियों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही की जाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात किया जाए और और शरारत करने व असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटेगा जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी व पुलिस अधिकारी मॉनिटरिंग करें और परीक्षार्थियों को प्रवेश करने के बाद उन्हें परीक्षा समाप्ति के बाद ही बाहर आने दें। परीक्षा केंद्रों पर सभी औपचारिकताओं और वैद्य प्रवेश पत्र के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति दी जाए। प्रशासन द्वारा अधिकृत व्यक्ति ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश में कर सकेंगे। अभ्यर्थियों के लिए अंगूठी, चैन, बालियां पहनकर पाबंदी रहेगी। हालांकि इस बार महिला परीक्षार्थी बिंदी, सिंदुर व मंगलसूत्र पहनने की अनुमति रहेगी। सिख परीक्षार्थी को धार्मिक आस्था के चिह्न लेकर जाने की अनुमति होगी। उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर 2 घंटा 10 मिनट पहले प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों में एक घंटा पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा, इसलिए परीक्षार्थी तय समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों से बाएं हाथ का अनूठा दस्तावेजों पर लगवाएं
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे अभ्यर्थियों से बाएं हाथ का अनूठा ही विभिन्न दस्तावेजों पर लगवाएं। उन्होंने बताया कि एचटेट की लेवल 3 की परीक्षा 16 नवंबर (शनिवार) को सायंकाल सत्र यानि 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक होगी। जबकि 17 नवंबर (रविवार) को लेवल 2 की परीक्षा सुबह के सत्र यानि 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक होगी तथा लेवल 1 की परीक्षा इसी दिन सायंकाल सत्र यानि 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक होगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह, डीआरओ राजेश कुमार, जिला में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों के लिए नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट, परीक्षा केंद्रों के केंद्र अधीक्षक, स्कूल व कॉलेज प्राचार्य तथा संबंधित विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।