फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   exam, htet, biometric machine, inquiry, security, fatehabad

बायोमीट्रिक मशीनों में नहीं हुआ परीक्षार्थियों के अंगूठे का मिलान, परेशान घूमते रहे परीक्षार्थी

Sat, 16 Nov 2019 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
exam, htet, biometric machine, inquiry, security, fatehabad
परीक्षा केंद्रों पर अपने रोल नंबर ढूंढते परीक्षार्थी । - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। एचटेट लेवल तीन की परीक्षा के दौरान शनिवार को पायनियर कान्वेंट स्कूल, एमएम कालेज सहित कई परीक्षा केंद्रों में बायोमीट्रिक मशीनों के चलते परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई परीक्षार्थियों के अंगूठों का मिलान एक बार में इन मशीनों पर नहीं हुआ जिसके चलते बायोमीट्रिक मशीनों के आपरेटरों ने इन परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में अंदर जाने की परमिशन देने से इंकार कर दिया। इसके चलते परीक्षार्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में सभी बच्चों के अंदर जाने के बाद दोबारा उक्त परीक्षार्थियों का कई बार प्रयास किया गया तो जाकर मशीनों पर अंगूठे का मिलान हो पाया। जिसके बाद उन्हें परीक्षा देने की अनुमति अंतिम मिनटों में मिल सकी।
विज्ञापन

पता नहीं किसी तकनीकी कारण से बायोमीट्रिक मशीन मेरे अंगूठे का मिलान नहीं कर रही। मेरे पास सभी डाक्यूमेंट्स मौजूद हैं, लेकिन बायोमीट्रिक मशीन ना जाने क्यों अंगूठे का मिलान नहीं कर रही। प्रशासन को तकनीकी रूप से बेहतर मशीनों का इंतजाम करना चाहिए।
विज्ञापन

राजेश, परीक्षार्थी
कम से कम तीन-चार बार बायोमीट्रिक मशीन पर अंगूठा लगा चुकी हूं लेकिन मशीन इसे स्वीकार ही नहीं कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि बाकी परीक्षार्थियों की जांच पूरी होने के बाद दोबारा कोशिश करेंगे, अगर अंगूठे का मिलान नहीं हुआ तो परीक्षा देने की परमिशन नहीं मिलेगी। मेरे पास सभी ओरिजनल आधार कार्ड व बाकी कागजात हैं, लेकिन मशीन क्यों नहीं सही ढंग से काम कर रही, इसका नहीं पता। कई परीक्षार्थियों के सामने ये दिक्कत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता, परीक्षार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed