फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Evidence is being collected in Nuh violence, arrests will continue

नूंह हिंसा में सबूत जुटाए जा रहे हैं, गिरफ्तारियां होती रहेंगी: डीजीपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 09:19 PM IST
विज्ञापन
Evidence is being collected in Nuh violence, arrests will continue
हिसार। पत्रकारों से बातचीत करते डीजीपी शत्रुजीत कपूर साथ में है एडीजीपी श्रीकांत जाधव, एसपी गंग
हिसार। डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने कहा कि नूंह हिंसा में कांग्रेस विधायक मामन खान की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस टीमें सबूत जुटा रही हैं। सबूत मिलते जाएंगे और आरोपियों की गिरफ्तारियां होती रहेंगी। नूंह के विभिन्न थानों में 100 से अधिक एफआईआर दर्ज है। इस मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएघा। डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में नशे की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत है।
विज्ञापन

एडीजीपी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने कहा कि कानून- व्यवस्था बनाए रखने के साथ- साथ पुलिस विभाग की प्राथमिकता महिला सुरक्षा, ड्रग्स की समस्या और साइबर क्राइम कंट्रोल करना है। इसके लिए पुलिस विभाग के साथ मीडिया की भी अहम भूमिका है। ग्राम और वार्ड प्रभारियों की मदद से नशा बचने वालों की चेन तोड़ी जाएगी। प्रदेश में नशे की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत है। इसे जड़ से मिटाने के लिए ग्राउंड स्तर पर काम किया जा रहा है। दवा विक्रेताओं, हॉस्टल वार्डन व ग्राम प्रहरियों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे अपने एरिया में नशा बेचने और खरीदने वालों पर नजर रखकर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे सके। सूचना मिलने पर समय रहते नशा बेचने वालों को पकड़ा जा सकें। इस प्रक्रिया से ही नशा बेचने वालों की चेन टूटेगी।
विज्ञापन

4000 पुलिस कर्मियों की जल्द होगी पासिंग आउट परेड
डीजीपी ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा 4000 जवानों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। अभी 608 महिला सिपाहियों की परेड पूरी हुई है। बाकियों की जल्द पासिंग आउट परेड होगी। पुलिस विभाग में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द पुलिस कर्मचारियों की भर्तियां की जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने आपराधिक कानूनों में बदलाव किया है। किसी भी क्राइम के अनुसंधान करने का तरीका पहले की अपेक्षा ज़्यादा मानवीय और वैज्ञानिक बना है। 30 साल पहले और अब के नए कानून में काफी बदलाव हुआ है। इस अवसर पर एडीजीपी श्रीकांत जाधव, हिसार एसपी गंगाराम पूनिया, हांसी एसपी मक़सूद अहमद, फतेहाबाद एसपी आस्था मोदी, सिरसा एसपी विक्रांत भूषण, जींद एसपी सुमित कुमार, डबवाली एसपी सुमेर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed