{"_id":"6975072b29c5bd92de067129","slug":"even-after-making-announcement-the-quorum-could-not-be-completed-in-the-gram-sabha-meeting-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-147551-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मुनादी कराई फिर भी ग्राम सभा की बैठक में नहीं हो पाया कोरम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मुनादी कराई फिर भी ग्राम सभा की बैठक में नहीं हो पाया कोरम पूरा
Sat, 24 Jan 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
गांव नूरकी अहली में ग्राम सभा की बैठक में पहुंचे ग्राम पंचायत के सदस्य व ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
फतेहाबाद। ग्राम पंचायत नूरकीअहली में शनिवार को प्रस्तावित ग्राम सभा की बैठक ग्रामीणों की पर्याप्त उपस्थिति न होने के कारण स्थगित करनी पड़ी। बैठक सरपंच बिमला कंबोज की अध्यक्षता में ग्राम सचिवालय में आयोजित होनी थी। पंचायत स्तर पर लाउडस्पीकर और चौकीदारों की मुनादी के माध्यम से ग्रामीणों को बैठक की सूचना दी गई, फिर भी अपेक्षित संख्या में ग्रामीण नहीं पहुंचे।
ग्राम सचिवालय में कुल मतदाताओं की संख्या के मुकाबले केवल दो प्रतिशत ग्रामीण ही उपस्थित हुए। पंचायती राज विभाग के नियमों के अनुसार बैठक के लिए 40 प्रतिशत उपस्थिति आवश्यक होती है। मतदाता सूची के आधार पर लगभग 700 ग्रामीणों की मौजूदगी जरूरी थी, जो पूरी नहीं हो सकी। कोरम पूरा न होने के चलते बैठक स्थगित कर दी गई। मौके पर सरपंच प्रतिनिधि राकेश कंबोज, ग्राम सचिव सुरेंदर सानियाना, सदस्य सुमित नड्डा, खरेत लाल, प्रभु राम, वीरभान और फूलो बाई मौजूद रहे। बैठक स्थगन की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।