फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Even after increasing the number of vehicles, only 49 percent offtake was achieved.

Fatehabad News: गाड़ियां बढ़ाने के बाद भी 49 फीसदी ही हुआ उठान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Even after increasing the number of vehicles, only 49 percent offtake was achieved.
फतेहाबाद। जिले की मंडियों में पिछले दो दिनों से गेहूं की आवक कम हो गई है। रविवार को खरीद की छुट्टी होने के चलते सिर्फ उठान पर जोर दिया गया। मगर इसके बावजूद जिले में उठान का आंकड़ा 50 फीसदी से पार नहीं हुआ है। जिले में अभी तक 53,52,197 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है, जिसमें से उठान 26,28,380 क्विंटल का हुआ है।
विज्ञापन

रविवार को भी जिले में 66000 क्विंटल गेहूं का उठान किया गया। अभी तक 26786 किसानों को 542.92 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। रविवार को मंडी में गेहूं की तौलाई करने वाले मजदूरों और उठान करने वाली गाड़ियों को लेकर परेशानी नहीं हुई, क्योंकि खरीद कार्य बंद रहा। आढ़तियों नरेश कुमार, राजेंद्र सिंह और सुरेश कुमार ने बताया कि अब मंडी में गेहूं की आवक लगभग पूरी हो चुकी है। थोड़ी बहुत बाकी रही है। अब मंडियों में रखी गेहूं की ढेरियों की तुलाई करवाने और उठान पर जोर रहेगा।
विज्ञापन

कोट
मेरी दुकान पर इस बार कुल 12000 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी, जिसमें से अभी तक 6000 बैगों का उठान हो सका है। इस बार मंडी में खरीद शुरू हाेते समय उठान धीमा था। मगर अब पिछले चार-पांच दिनों से उठान में तेजी लाई गई है। खरीद एजेंसी नंबरवाइज आढ़तियों से गेहूं का उठान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-श्याम सुंदर, आढ़ती
कोट
मैंने इस बार 10000 क्विंटल गेहूं की खरीद की थी। मेरी दुकान से 5000 बैगों का उठान हो चुका है। इस बार मंडियों में बारदानों की कमी और धीमे उठान के चलते किसानों और आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब उठान में तेजी आई है तो मंडी में गेहूं की आवक भी कम हो गई है।
-चरण बजाज, आढ़ती
कोट
उठान शुरू में धीमा था, जिसके चलते मेरी दुकान से केवल एक ही गाड़ी से 750 बैगों का उठान हुआ था। मगर अब उठान में तेजी है। फतेहाबाद की मंडी में गेहूं की आवक कम हो गई है। उठान तेजी पकड़ चुका है। मेरी दुकान से 15000 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी, जिसमें से 8000 बैगों का उठान हो चुका है। सोमवार को भी मेरे द्वारा खरीद की गई गेहूं का उठान होना है।

-रमेश कुमार, आढ़ती
कोट
मंडी में गेहूं के उठान कार्य में तेजी लाई गई है। इसके कारण रोजाना 65000 से 70000 क्विंटल गेहूं का उठान किया जा रहा है। रविवार को जिले में 66000 क्विंटल गेहूं का उठान किया गया है। वहीं मौसम में आए बदलाव को देखते हुए मंडी में गेहूं को ढकने के लिए तिरपाल की उचित व्यवस्था है।
-यशपाल मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed