फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Evaluation of 53 thousand answer sheets of class XII will be done under CCTV surveillance

सीसीटीवी की निगरानी में बारहवीं की 53 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का होगा मूल्यांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of 53 thousand answer sheets of class XII will be done under CCTV surveillance
फतेहाबाद का मॉडल संस्कृति स्कूल। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद आज से जिला मुख्यालय में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होने जा रहा है। मॉडल संस्कृति स्कूल फतेहाबाद में बारहवीं कक्षा की 53 हजार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। प्रत्येक शिक्षक को रोजाना 40 उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग करनी होगी। मूल्यांकन का काम सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा, जो कि भिवानी बोर्ड से जुडे़ होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा दसवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग कार्य के लिए कन्या स्कूल में केंद्र बनाया गया है। यहां पर दसवीं कक्षा के विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग होगी। मूल्यांकन का काम 28 अप्रैल से शुरू होगा 20 मई तक चलेगा। उत्तर पुस्तिका चेकिंग के लिए शिक्षक को 16 रुपये प्रत्येक के मिलेंगे। रोजाना 40 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना होगा। 40 रुपये डेली अलाउंस और 20 रुपये लोकल रिक्शा खर्च दिया जाएगा।
विज्ञापन

मार्किंग के लिए ये लगी ड्यूटी
परीक्षक : 13
सहायक परीक्षक : 148
सीए : 26
पहले दिन होगी मॉक मार्किंग
28 अप्रैल को उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग का काम शुरू होगा। पहले दिन केंद्रों में मॉक मार्किंग करवाई जाएगी। मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को रोजाना 40 उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग करनी होगी, लेकिन पहले दिन 20 की होगी। मार्किंग का काम सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। बारहवीं के आर्टस, कॉमर्स और साइंस संकायों के 24 विषयों की मार्किंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
फतेहाबाद के मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बारहवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। बोर्ड के नियमों के अनुसार यहां पर मार्किंग का काम किया जाएगा। सीसीटीवी की निगरानी में मूल्यांकन होगा।

-ओमप्रकाश, नोडल अधिकारी उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन, शिक्षा विभाग
बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा होने के बाद उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए केंद्र बनाए गए हैं। इसको लेकर गाइडलाइन आ गई है, उसके मुताबिक ही मार्किंग कार्य होगा।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed