{"_id":"646a6929af5ca669b0060134","slug":"envelopes-filled-with-medical-waste-were-thrown-in-huda-sector-fatehabad-news-c-21-1-139324-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मेडिकल वेस्ट से भरे लिफाफे हुडा सेक्टर में फेंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मेडिकल वेस्ट से भरे लिफाफे हुडा सेक्टर में फेंके
Mon, 22 May 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 22 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के हुडा सेक्टर में निजी अस्पताल ने मेडिकल वेस्ट के सामान से भरे लिफाफे फेंक दिए। रविवार सुबह सैर कर रहे लोगों ने देखा और इसको लेकर रोष जताया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को सूचना दी है। लिफाफों में मरीजों के लिए गए सैंपल भी थे, जिसमें से बदबू आ रही थी।
सुबह सैर कर रहे महेंद्र धारनियां एडवोकेट ने बताया कि सेक्टर 8,9, 10 में काफी लोग सैर करने के लिए आते हैं। रविवार सुबह यहां सड़क किनारे मेडिकल वेस्ट से भरे हुए लिफाफे मिले। इसमें से बदबू भी आ रही थी। कई लिफाफों में मरीजों के लिए सैंपल भी थे। नियम अनुसार मेडिकल वेस्ट को ऐसे सड़क पर नहीं फेंका जा सकता है और इसे नष्ट करने की प्रक्रिया होती है। लिफाफों में संबंधित निजी अस्पताल के पंफलेट भी मिले हैं। इस मामले में प्रशासन को संबंधित निजी अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।