फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Entrance examination for class 9th and 11th in PMShri JNV, Khara Khedi on 10th

Fatehabad News: पीएमश्री जेएनवी, खारा खेड़ी में कक्षा नौवीं व 11वीं में प्रवेश परीक्षा 10 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Entrance examination for class 9th and 11th in PMShri JNV, Khara Khedi on 10th
फतेहाबाद। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खारा खेड़ी में 10 फरवरी को कक्षा 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। कक्षा 9वीं में दाखिले के लिए पंजीकृत 622 अभ्यर्थी तथा कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए 101 अभ्यर्थी यह परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त एवं पीएमश्री जेएनवी, खारा खेड़ी के अध्यक्ष अजय सिंह तोमर ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल फतेहाबाद तथा पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खारा खेड़ी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कक्षा 9वीं में प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 622 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जिसमें 334 अभ्यर्थी डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल फतेहाबाद में और 288 अभ्यर्थी पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खारा खेड़ी में परीक्षा देंगे। कक्षा 11वीं में 101 अभ्यर्थी पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी में परीक्षा देंगे। उपायुक्त ने बताया कि कक्षा 9वीं के लिए परीक्षा का समय सुबह 11.15 बजे से दोपहर बाद 1.45 बजे तथा कक्षा 11वीं के लिए परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 1.30 बजे निर्धारित किया गया है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश का आखिरी समय 10.30 बजे होगा एवं परीक्षा ढाई घंटे की होगी।
विज्ञापन


इस मौके पर पीएमश्री जेएनवी, खारा खेड़ी के प्रधानाचार्य अनूप सिंह ने बताया कि कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए कुल 100 अंकों की परीक्षा होगी, जिसमें हिंदी व अंग्रेजी भाषा के 15-15 अंक तथा गणित व सामान्य विज्ञान के 35-35 अंक होंगे। इसी प्रकार से कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए कुल 100 अंकों की परीक्षा होगी, जिसमें मानसिक क्षमता, अंग्रेजी भाषा, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान तथा गणित के 20-20 अंक होंगे। दोनों कक्षाओं की प्रवेश परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी। अभ्यर्थी अपने साथ अपने प्रवेश पत्र के साथ अपना कोई भी मूल पहचान पत्र अवश्य साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed