फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   End 20 years of drought, I will move the village forward in six months: Abhay

20 साल का सूखा खत्म कर दो, छह महीने में गांव को आगे बढ़ा दूंगा : अभय

Fri, 20 Sep 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 20 Sep 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
End 20 years of drought, I will move the village forward in six months: Abhay
फतेहाबाद हलके के दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबो​धित करते इनेलो प्रधान महासचिव अभय चौटाला।
फतेहाबाद। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला वीरवार को फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। गांव जांडवाला बागड़ में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अभय ने कहा कि आप लोगों को वनवास काटते हुए 20 साल हो गए। 10 वर्षों में कांग्रेस का राज सिर्फ रोहतक तक सीमित रहा। भाजपा के दस साल में भ्रष्टाचार रहा, कानून व्यवस्था ठप हो गई।
विज्ञापन

अभय ने कहा कि महंगाई बढ़ गई। नौजवानों का रोजगार खत्म हो गया। नशा और अपराध बढ़ गया। लोग भाजपा की सरकार को बदलना चाह रहे हैं। किसान आंदोलन के दौरान नेताओं ने खूब फोटो खिंचवाए। मगर किसी और ने उनके लिए इस्तीफा दिया क्या। मैंने विधायक पद से इस्तीफा दिया और किसानों के बीच जाकर बैठ गया।
विज्ञापन

---------
फतेहाबाद में कांग्रेस ने हमारे गद्दार को टिकट दी
अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस की हालत ऐसी है कि एक-एक हलके में 50 प्रत्याशी बना दिए। फतेहाबाद हलके में 19 प्रत्याशी थे, उनमें से टिकट ऐसे को दे दी, जो हमारा गद्दार है। यह बलवान दौलतपुरिया किसी का नहीं है। कांग्रेस बात राज बनाने की कर रही है, लेकिन उसके पास प्रत्याशी ही नहीं है। मेरे सामने भी ऐसे आदमी को टिकट दी है, जो खुद की गिनती भी आदमियों में नहीं करता। खुद को मुर्राह नस्ल का झोटा बताता है। अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो सिरसा की पांचों सीटें जीत रही हैं। बाकी 21 जिलों में एक-एक सीट भी जीत गए तो 25-26 सीटें आ जाएंगी। इसके बाद हमारे लिए राज बनाना कोई मुश्किल नहीं है। सारे मेरे खिलाफ इकट्ठे हो जाते हैं, क्योंकि इन्हें लगता है कि यह कभी न कभी कांटा निकाल देगा। अब इनको लग रहा है कि भाजपा-कांग्रेस से कोई राज छीनेगा तो अभय सिंह छीनेगा। हमने बंसीलाल से राज छीन लिया, ये तो हैं ही क्या। मैं अकेला ही भारी था, अगर 25-26 विधायक बन गए तो सत्ता में जरूर आएंगे। सरकार में कांग्रेस-भाजपा दोनों को शामिल नहीं करूंगा। भूपेंद्र हुड्डा दस साल मुख्यमंत्री रहे, तब 300 यूनिट बिजली फ्री क्यों नहीं दी। उस समय पेंशन क्यों नहीं बढ़ाई। लोगों से किए वादों को किसी ने पूरा किया तो चौधरी देवीलाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed