फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Employees will observe black day on August 1 for restoration of old pension

Fatehabad News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी एक अगस्त को काला दिवस मनाएंगे

Wed, 30 Jul 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 30 Jul 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Employees will observe black day on August 1 for restoration of old pension
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एक अगस्त को काला दिवस मनाने को लेकर बैठक करते रोडवेज कर्मचार
फतेहाबाद। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पेंशन बहाली संघर्ष समिति के आह्वान पर एक अगस्त को हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ ने काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


बुधवार को संघ के डिपो प्रधान विजय नागपुर की अध्यक्षता में संघ के कार्यालय में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इसका संचालन डिपो उप प्रधान संजय डाबला ने किया। इस मौके पर रोडवेज के तमाम यूनियन के सदस्य पुरानी पेंशन के मुद्दे पर एकजुट नजर आए। इस मौके पर जिला पेंशन बहाली संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष नरेश जांगड़ा, अजीत मेडल जिला महासचिव समर्थन लेने के लिए पहुंचे थे और उन्होंने कर्मचारियों को आगामी आंदोलन की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


विजय नागपुर ने बताया के एक अगस्त को रोडवेज का कर्मचारी काला दिवस मनाएगा और काली पट्टी लगाकर रोष व्यक्त करते हुए अपनी ड्यूटी करेगा। इस मौके पर एसकेएस के प्रधान राज कुमार बीघड़, वीरेंद्र कुलेरी, संदीप भैरी वरिष्ठ उप प्रधान, रमेश कंबोज, सुनील परिचालक, होशियार सिंह, कृष्ण फौजी लिपिक, युधिष्ठिर, मंजीत ड्राईवर, बलबीर दौलतपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed