फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Employees-teachers took to the streets with their demands, submitted memorandum to the MLA

Fatehabad News: सड़कों पर उतरे कर्मचारी व शिक्षक विधायक को सौंपा मांगों का ज्ञापन

Sat, 08 Feb 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 08 Feb 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Employees-teachers took to the streets with their demands, submitted memorandum to the MLA
फतेहाबाद में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी व शिक्षकस्त्रोत स्वयं - फोटो : शहर के आवास विकास ​स्थित पार्क में धूप लेते बुजुर्ग।
फतेहाबाद। मांगों को लेकर सभी विभागों के कर्मचारियों और शिक्षकों ने सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर रोष प्रदर्शन किया। सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक फतेहाबाद प्रधान राजपाल मिताथल, भट्टू प्रधान हरपाल हुड्डा के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के कार्यालय पर पहुंचे तथा उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलावाली व सचिव सुरजीत दुसाद ने कहा कि अगर कर्मचारियों की समस्याएं हल नहीं हुई तो 15-16 फरवरी को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय पर दो दिन का धरना दिया जाएगा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने मांग की है कि सभी विभागों के कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए। 50-55 की उम्र व 25 साल की सेवा उपरांत सेवानिवृत्त का पत्र वापसी हो, हरियाणा का अलग से वेतन आयोग हो।
विज्ञापन

इसके अलावा पिछले वेतन आयोग में रह गई विसंगतियों को ठीक किया जाए। सभी प्रकार के छंटनीग्रस्त कर्मचारियों को बहाल किया जाए। निजीकरण, आउटसोर्सिंग, ठेकाप्रथा, सार्वजनिक क्षेत्र की जमीन बेचने/ लीज पर देने आदि पर रोक लगाई जाए। बिजली बिल 2022, नई शिक्षा नीति 2020, रोड सेफ्टी बिल और चारों लेबर कोड़ रद्द किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में अध्यापक संघ के जिला सचिव देसराज माचरा, विनोद शिला, पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन के सचिव रामनिवास शर्मा, रिटायर कर्मचारी संघ के सचिव बेगराज, नगरपालिका कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उप प्रधान रमेश तुषामड़, नरेश राणा, सकसं के जिला वरिष्ठ उपप्रधान विजय ढाका, रजवन्त रतिया, प्रेम कुमार, राधेश्याम, मुरारी लाल, सतपाल ढाका भट्टू आदि पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed