फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Employees strike, garbage piles up in Ratia

Fatehabad News: कर्मचारियों की हड़ताल, रतिया में लगे कूड़े के ढेर

Tue, 20 Aug 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 20 Aug 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Employees strike, garbage piles up in Ratia
रतिया शहर में लगे कचरे के ढेर।
रतिया। वेतन न मिलने से नाराज नगरपालिका क्षेत्र में घरों से कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। इस कारण शहर में कई जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। हर गली, मोहल्ले में कई टन कूड़ा इकट्ठा हो गया है। इससे शहरवासियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

अशोक कुमार, चरणदीप सिंह, गुरजीत सिंह, साहिल चौहान, अजय कुमार, सागर, सुमित, अर्जुन, संदीप कुमार, हरप्रीत सिंह, रजत, विक्रम सिंह, मोनू, विक्की आदि कर्मचारियों को कचरा उठान के लिए नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार ने उन्हें पिछले कई महीने से वेतन नहीं दिया है, जिस कारण रोटी के लाले पड़े हैं। ठेकेदार से कई बार गुहार लगाने के बाद भी उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। इस कारण वह काफी परेशान हो चुके हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि नगरपालिका ने प्रत्येक माह की सात तारीख तक कर्मचारियों के खाते में वेतन देने की शर्त पर ठेका दिया था। ऐसा न करने पर जुर्माना किया जा सकता है लेकिन शर्तों के उल्लंघन के बावजूद ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस कारण ठेकेदार के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वह कर्मचारियों को वेतन का भुगतान जल्द करे, अन्यथा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- संदीप कुमार, सचिव, नगर पालिका, रतिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed