फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Employees staged a symbolic hunger strike to protest the online transfer policy

Fatehabad News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का विरोध कर्मियों ने की सांकेतिक भूख हड़ताल

Thu, 29 Jan 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 29 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Employees staged a symbolic hunger strike to protest the online transfer policy
फतेहाबाद। मांगों को लेकर भूख हड़ताल करते कर्मचारी। स्त्रोत संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। ऑल हरियाणा पॉवर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन की राज्य कमेटी के आह्वान पर वीरवार को जिले के बिजली कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में सांकेतिक भूख हड़ताल की। अधीक्षक अभियंता कार्यालय के बाहर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करते रहे।
राज्य कमेटी के प्रतिनिधि विष्णु बिश्नोई ने अनशन की शुरुआत सात पदाधिकारियों को माला पहनाकर करवाई। अनशन पर बैठे पदाधिकारी भूप सिंह भड़ोलांवाली, रामनिवास शर्मा, सत्यवान वर्मा, मुकेश पोहल, धर्मपाल, सुखदर्शन और सुरेश चंद शामिल रहे। धरने पर कर्मचारी ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध, उच्च न्यायालय के फैसले अनुसार लंबे समय से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और एक्सग्रेशिया पॉलिसी में संशोधन की मांगें कर रोष जताते नजर आए।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्कल सचिव भूप सिंह भड़ोलांवाली ने की और संचालन फतेहाबाद यूनिट सचिव रामनिवास शर्मा ने किया। बिजली कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली, जनसंख्या के अनुसार नए पद सृजित करना और पब्लिक सेक्टर तथा श्रम कानूनों की सुरक्षा भी उनकी प्रमुख मांगें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विष्णु बिश्नोई ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 9 फरवरी को हिसार में चीफ इंजीनियर कार्यालय के सामने भूख हड़ताल की जाएगी। वहीं 12 फरवरी को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल में कर्मचारी बढ़चढ़कर भाग लेंगे। इस अवसर पर सभी सब-यूनिटों के पदाधिकारी और भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed