{"_id":"685992d1919f87fdc00d10e1","slug":"employees-staged-a-sit-in-protest-at-phc-accused-the-doctor-and-the-sweeper-of-spoiling-the-atmosphere-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-135908-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पीएचसी में कर्मचारियों ने दिया धरना, चिकित्सक, सफाईकर्मी के तबादले की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पीएचसी में कर्मचारियों ने दिया धरना, चिकित्सक, सफाईकर्मी के तबादले की मांग
Mon, 23 Jun 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
गांव पिरथला पीएचसी में कर्मचारियों से बात करती हुई सीएमओ डॉ.कुलप्रतिभासंवाद
समैन। गांव पिरथला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों ने चिकित्सक व सफाईकर्मी पर स्वास्थ्य केंद्र का माहौल खराब करने के आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों ने शनिवार को ड्यूटी के बाद व सोमवार सुबह स्वास्थ्य केंद्र में एक घंटे तक धरना दिया।
कर्मचारियों की मांग है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्सक व स्वीपर का दूसरी जगह पर तबादला किया जाए। फार्मासिस्ट रमेश कुमार व सूचना सहायक महताब सिंह ने बताया कि गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्सक रणबीर सिंह व एक महिला सफाई कर्मी ने स्वास्थ्य केंद्र का माहौल खराब किया हुआ है।
कर्मचारियों के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर आने के बाद चिकित्सक मरीजों की देखभाल नहीं करते। ड्यूटी के दौरान ही पूरा दिन यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी में लगे रहते हैं। इसके अलावा वह महिला सफाईकर्मी को कर्मचारियों के खिलाफ भड़काते रहते हैं। कोई भी कर्मचारी जब स्वीपर को किसी भी काम के लिए कहते है तो वह नहीं करती।
विज्ञापन
इसके विपरीत चिकित्सक रणबीर सिंह उस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी देते है। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने दोनों के खिलाफ फतेहाबाद के सीएमओ को लिखित में शिकायत दी है। उनकी मांग है कि दोनों कर्मचारियों का यहां से तबादला किया जाए।
-
विभाग के उच्च अधिकारियों से करें बात
इस मामले में जब चिकित्सक रणबीर सिंह से पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने यह कहते हुए फोन काट दिया कि आप इस बारे में विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर सकते है।
-
गांव पिरथला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने अपनी कुछ मांगों की लिखित में शिकायत दी है। इस बारे में जांच की जा रही है। यह कर्मचारियों का आपस का मामला है। इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।
-डॉ. कुलप्रतिमा, सीएमओ, फतेहाबाद।