{"_id":"69bad9136fe1600f5c067261","slug":"employees-stage-protest-accuse-xen-of-adopting-an-adamant-attitude-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-150395-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, एक्सईएन पर अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, एक्सईएन पर अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप
Wed, 18 Mar 2026 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
एक्सईन के खिलाफ धरना देते कर्मचारी। स्रोत : संगठन
फतेहाबाद। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ पब्लिक हेल्थ ने अपनी मांगों को लेकर प्रधान राजू राम शर्मा की अध्यक्षता में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी कार्यालय के समक्ष धरना दिया। धरने का संचालन मुकेश कड़वासरा ने किया।
राज्य प्रधान ईश्वर शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों जैसे एचकेआरएन में वैरिफिकेशन और 2024 से 2027 तक की एलटीसी के बजट को निपटाने में एक्सईएन का कर्मचारी विरोधी रवैया गलत है। जिन कर्मचारियों की एसीपी लगनी है वह तुरंत लगवाई जाए। संगठन के उपाध्यक्ष बलवान कालीरावण और राजकुमार सेन ने आरोप लगाया कि एक्सईएन सरकार कर्मचारियों को बदनाम करने और उनके बीच फूट डालने की कोशिश कर रही है।
चेयरमैन सीताराम सुथार और जिला सचिव संजय कुमार ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का जुलाई भत्ता मार्च में देना था जो अब तक नहीं दिया गया। जल घरों पर लाइट, पंखे, बल्ब सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा कई अन्य मांगें भी लंबित हैं। कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी कि समय रहते मांगें पूरी नहीं हुईं, तो धरने के साथ घेराव और शहर में प्रदर्शन किया जाएगा। राज्य कोषाध्यक्ष भगवान सिंह, राजकुमार सेन ने भी अपने विचार रखे।