फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Employees showed unity in the protest march, demanded restoration of old pension

Fatehabad News: आक्रोश मार्च में कर्मचारियों ने दिखाई एकता, पुरानी पेंशन बहाली करने की मांग

Mon, 12 Aug 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 12 Aug 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Employees showed unity in the protest march, demanded restoration of old pension
फतेहाबाद। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के आह्वान पर रविवार को जिला अध्यक्ष नरेश जांगड़ा की अध्यक्षता में पेंशन आक्रोश मार्च निकाला गया। जिसमें जिले भर के कर्मचारियों ने भाग लिया। गीता धर्मशाला में आयोजित जनसभा में पहुंचे सभी विभागों के कर्मचारियों को समिति के प्रदेश महासचिव ऋषि नैन ने संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेंशन कर्मचारी का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन 2004 और 2006 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए नई पेंशन स्कीम की व्यवस्था एक धोखा है। आंदोलन की आगामी रूपरेखा के विषय में बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल ने कहा कि वे बार-बार अपने हक की बात ज्ञापन, धरना, प्रदर्शन, रैली आदि के जरिये कर चुके हैं, लेकिन सरकार ने आज तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की। अब पेंशन बहाली संघर्ष समिति एक सितंबर को पंचकूला में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले चुनाव में वोट फॉर ओपीएस की मुहिम चलाई जाएगी और कर्मचारी अपने वोट की ताकत और अधिकार का उपयोग करते हुए अपने अधिकार के खिलाफ चलने वाली पार्टी को सत्ता से बाहर करने का काम करेगा। मंच संचालन जिला महासचिव अजीत मेडल ने किया। इस अवसर पर पेंशन बहाली संघर्ष समिति की राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों के अलावा महिला विंग से दलवंती नैन, सुमन सिहाग, निशा सिहाग, संतोष खुवारा, भट्टू खंड प्रधान राज कुमार सिंगला, भूना खंड प्रधान दलीप भाकर, रतिया खंड प्रधान कुलदीप महमदकी, टोहाना खंड प्रधान सुखबीर पूनिया के अलावा फतेहाबाद खंड से हंसराज, महेंद्र डीगवाल, रवि कंबोज, दीपक गाबा, कमल आर्य, राकेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश भी नहीं रोक पाई कर्मचारियों के हौंसले
धर्मशाला में जनसभा के बाद कर्मचारियों ने शहर के मुख्य मार्गों पर आक्रोश मार्च निकाला। बारिश में भी कर्मचारियों का हौसला बुलंद रहा। महिला कर्मचारियों ने भी पूरे जोश के साथ आक्रोश मार्च में अपनी ताकत दिखाई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेश जांगड़ा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि जिस जोश और जज्बे के साथ सभी कर्मचारी इस मार्च में पहुंचे हैं, उससे दुगुनी ताकत के साथ एक सितंबर को पंचकूला में भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed