{"_id":"68efd9b0c0bb27c6760b198a","slug":"employees-protest-demanding-a-fair-investigation-into-the-adgp-suicide-case-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-142142-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एडीजीपी आत्महत्या केस की निष्पक्ष जांच की मांग, कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एडीजीपी आत्महत्या केस की निष्पक्ष जांच की मांग, कर्मचारियों का प्रदर्शन
Wed, 15 Oct 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में प्रदर्शन करते कर्मचारी स्रोत : संगठन
फतेहाबाद। एडीजीपी वाई पूरण सिंह सुसाइड केस की निष्पक्ष जांच करवाने और जातिगत भेदभाव के खिलाफ ऑल सफाई कामगार संघर्ष समिति के आह्वान पर नगरपरिषद फतेहाबाद के कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर रोष प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद संघ ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। प्रदर्शन की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ के फतेहाबाद इकाई प्रधान नरेश राणा ने की व संचालन सचिव ओमप्रकाश लोट ने किया।
प्रदर्शन में ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन से जिला प्रधान सुनील, सचिव हरपाल सिंह, बलबीर, कर्मचारी नेता बेगराज, वीरू रत्ति, नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तुषामड़, राजाराम सहित काफी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
समिति की ओर से पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते एकजुटता दिखाने का आह्वान किया गया। साथ ही पुलिस, नागरिक और प्रशासनिक सेवाओं में जातिगत भेदभाव को मिटाने के लिए संस्थागत सुधारों की भी मांग उठाई।