फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Employees leave government offices but AC on

Fatehabad News: सरकारी दफ्तरों से कर्मचारी गोन पर एसी ऑन

Fri, 26 Jun 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 26 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Employees leave government offices but AC on
फतेहाबाद के लघु सचिवालय के डीसी कार्यालय के पीए के साथ वाले कमरे में कर्मचारियों की अनुप​स्थिति
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार की ओर से सरकार जहां एक आम जनता से बिजली बचाने की अपील कर रही है वहीं दूसरी ओर जिले के सरकारी कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी तो अपनी सीटों से नदारद रहते हैं लेकिन उनके कमरों में एयर कंडीशनर और पंखे चलते रहते हैं। बिजली बचाने के बजाय अधिकारी इसकी बेवजह खपत बढ़ाने में जुटे हैं जिससे हर महीने राजस्व को भारी चपत लग रही है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के परिसर में स्थित विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यालयों की जब संवाद न्यूज एजेंसी के संवाददाता ने पड़ताल की तो लापरवाही नजर आई। कई विभागों में अधिकारी फील्ड विजिट या बैठकों के नाम पर घंटों दफ्तर से बाहर रहते हैं। हैरानी की बात यह है कि बाहर जाते समय न तो वे खुद और न ही उनका स्टाफ कमरे का एसी, लाइट या पंखे बंद करने की जहमत उठाते हैं।
विज्ञापन

खाली कमरों में बेवजह एसी चलने से न केवल बिजली की बर्बादी हो रही है बल्कि इन दफ्तरों का बिजली बिल भी हजारों-लाखों रुपये में आ रहा है। इनका भुगतान जनता के टैक्स के पैसे से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
कैबिनेट मंत्री के आदेशों की अवहेलना
हाल ही में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में बिजली बचाने के बारे में कड़े निर्देश दिए थे। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में बिजली की फिजूलखर्ची को रोकें और सीट से उठते समय उपकरण बंद करना सुनिश्चित करें लेकिन हकीकत यह है कि इन आदेशों को पालन नहीं हो रहा है।
-------
जनता में रोष, सख्त कार्रवाई की मांग
बिजली उपभोक्ता विकाश, सतपाल और सुभाष ने बताया कि एक तरफ ग्रामीण और शहरी इलाकों में ओवरलोडिंग और तकनीकी खराबी के नाम पर कट लगाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकारी अमला इस तरह राष्ट्रीय संसाधन का दुरुपयोग कर रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर आम आदमी का बिल थोड़ा भी बकाया हो तो बिजली विभाग तुरंत कनेक्शन काट देता है लेकिन सरकारी विभागों की इस खुली मनमानी पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

---
शहर में पिछले 10 दिनों में हुई बिजली खपत
दिन - यूनिट खपत प्रतिदिन (लाख में)
16 जून - 2,83,660
17 जून - 2,53,200
18 जून - 3,31,200
19 जून - 3,13,380
20 जून -3,46,620
21 जून - 3,48,040
22 जून - 2,89,860
23 जून - 3,40,300
24 जून - 3,46,300
25 जून - 3,51,160
26 जून - 3,80,000
----
:: सभी कर्मचारियों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि वे कार्यालय की कार्यप्रणाली बनाए रखें। सभी कर्मचारियों से अपील है कि वे बिजली की बचत करें। उपकरणों को जाने से पहले बंद कर दें।
- गौरव गुप्ता, सीटीएम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed