{"_id":"6689986c83215d45ab0856a7","slug":"employees-engaged-in-electricity-repair-work-in-fatehabad-city-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-119009-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में 17.95 करोड़ रुपये से पुरानी व्यवस्था को सुधारेगी बिजली निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में 17.95 करोड़ रुपये से पुरानी व्यवस्था को सुधारेगी बिजली निगम
विज्ञापन
फतेहाबाद शहर में बिजली मरम्मत कार्य में जुटते कर्मचारी।
फतेहाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से जिले में 17.95 करोड़ रुपये खर्च करके पुरानी व्यवस्था को सुधारा जाएगा। पांचों शहर और 259 ग्राम पंचायतों में बिजली के पुराने तारों को बदलने से लेकर बिजली घरों में जर्जर हो चुकीं मशीनों को बदलने तक का काम होगा। इससे जिले के दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
इसके लिए डीएचबीवीएन के हिसार स्थित मुख्यालय की प्लानिंग एवं डिजाइन विंग ने योजना तैयार की है। यह काम केंद्र सरकार की संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत करवाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर लगा दिया गया है। इसी महीने टेंडर खोला जाएगा। वर्क ऑर्डर जारी होने के एक साल के भीतर इस कार्य को पूरा किया जाएगा। यानी अगले मानसून से पहले बिजली निगम का तंत्र और बेहतर होगा। बता दें कि हर साल बिजली का लोड बढ़ रहा है। खास करके गर्मियां शुरू होती ही लोड में बढ़ोतरी होती है। इस बार तापमान 49 डिग्री तक पहुंचने के कारण बिजली की मांग दो से तीन गुना हो गई। पिछले साल की अपेक्षा इस बार बिजली की खपत तीन गुना तक बढ़ी है। इस कारण बिजली निगम को अपना पूरा तंत्र और मजबूत करने की जरूरत पड़ गई है। इस सुधारात्मक कार्यों के जरिये लाइन लॉस को भी और कम करने के प्रयास किए जाएंगे। संवाद
ये होंगे सुधार के लिए विशेष कार्य
बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार इस योजना के तहत केबल, कंडक्टर, पोल, वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) आदि बिजली निगम की ओर से टेंडर लेने वाली फर्म को दिए जाएंगे। फर्म को इन्हें साइट पर लगाकर चालू करना है। शहर व गांवों में नंगे तारों को बदला जाएगा, उनकी जगह एलटी आर्म्ड केबल लगाई जाएंगी। फतेहाबाद, टोहाना, रतिया, जाखल व भूना के शहरी एरिया में भी खराब व पुरानी हो चुकी एलटी तारों को बदला जाएगा। इसके अलावा जो फीडर पर तार छोटे साइज का है, उसको बड़ा किया जाएगा। जिन तारों से खतरा बना हुआ है, वहां पर नई केबल डाली जाएगी। शहर व ग्रामीण एरिया में जो फीडरों ओवरलोडेड हो चुके हैं, उनको विभाजित किया जाएगा। इस तरह फीडरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इससे बिजली कटौती में भी राहत मिलेगी। इतना ही नहीं बिजली घरों में जर्जर हो चुकी वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) को भी बदला जाएगा।
विज्ञापन
इन सब डिविजनों में होंगे कार्य
फतेहाबाद सिटी, फतेहाबाद सब अर्बन, भट्टू, रतिया सिटी, रतिया सब अर्बन, बड़ोपल, टोहाना सिटी, टोहाना सब अर्बन, जाखल, भूना, उकलाना।
कोट
जिले में आरडीएसएस स्कीम के तहत बिजली निगम के सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा। सुधारीकरण की कड़ी में यह एक और कड़ी जुड़ेगी। इसके लिए प्लानिंग एवं डिजाइन विंग के चीफ इंजीनियर की ओर से टेंडर कॉल किया गया है। जल्द ही काम शुरू होगा।
-संदीप मेहता, एक्सईएन, फतेहाबाद डिविजन, डीएचबीवीएन