{"_id":"6a24585298c6bd9cf00a1ef9","slug":"emphasis-on-awareness-against-superstition-and-inequality-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-155192-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अंधविश्वास व गैर-बराबरी के खिलाफ जागरूकता पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अंधविश्वास व गैर-बराबरी के खिलाफ जागरूकता पर दिया जोर
Sat, 06 Jun 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। बैठक में भाग लेते हरियाणा ज्ञान-विज्ञान समिति के सदस्यस्त्रोत संघ
फतेहाबाद। हरियाणा ज्ञान-विज्ञान समिति की जिला कमेटी की बैठक भगत सिंह लाइब्रेरी एवं बुक बैंक में आयोजित की गई। इस बैठक में समिति की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ-साथ भविष्य की रणनीतियों और समाज में वैज्ञानिक चेतना के विस्तार की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मंगत सिंह ने की, जबकि मंच संचालन जिला सचिव संदीप महिया द्वारा किया गया। इस बैठक में समिति के राज्य सचिव एवं जिला प्रभारी सुरेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव सुरेश कुमार ने समिति के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में समाज को अंधविश्वास, पाखंड, अनपढ़ता और अज्ञानता जैसी कुरीतियों से मुक्त करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि समिति का मुख्य लक्ष्य समाज में वैज्ञानिक मानसिकता और सामाजिक न्याय का वातावरण तैयार करना है, ताकि लोगों में सच को सच कहने का साहस और आत्मविश्वास पैदा हो सके। जब तक हम हर तरह की गैर-बराबरी को खत्म नहीं करेंगे, तब तक एक उन्नत समाज का निर्माण असंभव है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में समिति ने निर्णय लिया है कि आम जनता को जागरूक करने और संगठन को मजबूती देने के लिए 31 जुलाई तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जनसंवाद किया जाएगा। बैठक में विनोद कक्कड़, भगवंत सेठी, अभिषेक, जयप्रकाश, रोहतास, संदीप इंदौरा, सचिन रति, संदीप जांगड़ा और राजपाल मिताथल सहित समिति के कई वरिष्ठ सदस्यों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया और जिले में वैज्ञानिक सोच को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।