{"_id":"609c16838ebc3e4b3a56db10","slug":"eligible-to-get-vaccinated-from-other-districts-yet-registration-is-not-being-done-fatehabad-news-rtk608226085","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे जिलों से टीका लगवाने को पात्र राजी, फिर भी नहीं हो रहा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे जिलों से टीका लगवाने को पात्र राजी, फिर भी नहीं हो रहा पंजीकरण
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति युवाओं में अच्छा उत्साह है। मगर इसके साथ ही कुछ असुविधाएं भी देखने को मिल रही हैं। उन्हें पंजीकरण में दिक्कत आ रही है। 45 वर्ष से ज्यादा उम्र को पात्रों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करना पड़ रहा था। मुनादी करके बुलाना पड़ा कि आकर टीका लगवा लें। मगर 18 से 44 वर्ष के लाभ पात्र अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। उनकी संख्या के सामने संसाधन कम पड़ रहे हैं। पंजीकरण के लिए भी घंटों प्रयास करते हैं। फिर भी बारी नहीं आती।
युवा पंजीकरण के लिए प्रयास कर रहे हैं। पोर्टल खोलते ही सूचना मिलती है कि फिलहाल निर्धारित सीटें भर चुकी हैं। रतिया क्षेत्र के युवाओं ने बताया कि रतिया शहर के अलावा अर्बन पीएचसी, हसंगा पीएचसी, महमड़ा पीएचसी, नागपुर पीएचसी, अहरवां पीएचसी के लिए पंजीकरण करवाने को वेबसाइट खोलते हैं तो पहले ही फुल दिखाई देती रैं। इस कारण उनका पंजीकरण नहीं हो पा रहा। पंजीकरण इंचार्ज एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुनीता सोखी ने बताया कि पंजीकरण वेबसाइट केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई है। इसमें दूसरे जिलों में भी पंजीकरण का विकल्प है। इसके चलते दूसरे जिलों के भी कई लोग फतेहाबाद में पंजीकरण का प्रयास कर रहे हैं। या कहें कि लोगों को जहां संभावना लगती है, वहीं पंजीकरण का प्रयास कर रहे हैं। बस, किसी तरह वैक्सीन लगवाना चाहते हैं। इसी वजह से सीटें जल्द फुल हो जाती हैं।
दोपहर 3 से 5 के बीच होती है शेड्यूलिंग, 45 से ऊपर वालों का मौके पर पंजीकरण
18 से 44 वर्ष के पात्रों का पंजीकरण पहले आरोग्य सेतु एप पर होता था। अब सेल्फ रजिस्ट्रेशन डॉट कोविन डॉट जीओवी डॉट आईएन नामक वेबसाइट पर करने के बाद अप्वाइंटमेंट फिक्स होती है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनीता सोखी की निगरानी में सेशन की शेड्यूलिंग 3-5 बजे के दौरान की जाती है। 18 से 44 वर्ष के सभी लाभार्थियों को केंद्र सरकार के निर्देशानुसार सेल्फ रजिस्ट्रेशन व अप्वाइंटमेंट फिक्स करने बाद ही टीका लगता है। वहीं 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का रजिस्ट्रेशन टीकाकरण साइट पर मौके पर किया जाएगा। उनके लिए कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
अब तक टीकाकरण
पात्र प्रथम डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्य कर्मी 4732 3559
फ्रंट लाइन वर्कर 2293 1062
60 साल से अधिक 47884 11467
45-59 साल 36578 5954
18 से अधिक 8999 0000
कोट
युवाओं में वैक्सीनेशन को लेकर काफी उत्साह है। हो सकता है कि फिलहाल उन्हें थोड़ी बहुत असुविधा हो रही हो, लेकिन धीरे-धीरे सभी को वैक्सीन उपलब्ध करवा दी जाएगी।
-डॉ. नरहरि सिंह बांगड़, उपायुक्त।