फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Eligible people are forced to make rounds of the department for pension

Fatehabad News: पेंशन के लिए विभाग के चक्कर काटने को पात्र हो रहे मजबूर

Sun, 07 Sep 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 07 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Eligible people are forced to make rounds of the department for pension
फतेहाबाद का लघु सचिवालय। लाइब्रेरी
फतेहाबाद। जिले में पेंशन लागू करवाने के लिए पेंशन पात्र समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं। जिले में वर्तमान में कुल 1,57,941 लोगों की पेंशन लागू है। इसके बावजूद भी ऐसे लोग जिनकी पेंशन अभी तक लागू नहीं हुई है जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फतेहाबाद के ई-दिशा केंद्र के भवन में स्थित समाज कल्याण विभाग में पहुंचे पेंशन पात्रों ने कि क्रिड विभाग की ओर से सूची में नाम दर्ज किया गया है। इसके बावजूद भी पेंशन लागू नहीं हो रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उनकाे लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिले के कई बुजुर्ग और दिव्यांग लाभार्थी ऐसे हैं जो चलने में असमर्थ हैं लेकिन फिर भी विभाग के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं। मजबूरन अपने परिजनों के साथ यहां आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह से पेंशन बंद होने से परेशानी : पेंशन शाखा के चक्कर लगा रहे 66 वर्षीय बुजुर्ग के बेटे ने बताया कि पिछले तीन माह से पिता की पेंशन बंद हो चुकी है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग में दो बार आ चुका हूं। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। पेंशन बंद होने से परेशानी हो रही है।

---

जिले के कुल पेंशन धारक

पेंशन नाम-राशि

वृद्धावस्था-94,503

दिव्यांग-11,523

विधवा-38,495

विधवा के बच्चों की पेंशन-10,500

लाडली-2011

ड्रॉप आउट बच्चों को राशि-501

बौना पेंशन-05

विधुर-95

कैंसर-305

लाइलाज बीमारी-03

जिले में कुल पेंशनधारक-1,57,941

:: पेंशन लागू करने के लिए क्रिड (नागरिक संसाधन सूचना विभाग) से आने वाली सूची के बाद पेंशनधारकों से कागजात पूरे करवाकर पेंशन लागू की जाती है। लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपने कागजात पूरे रखें। ताकि पेंशन को तुरंत लागू किया जा सके।

-सत्यवान ढिल्लो, समाज कल्याण विभाग अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed