फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Eligible citizens will be able to vote for the assembly elections till September 5: Mandeep Kaur

विधानसभा चुनाव के लिए 5 सितंबर तक वोट बनवा सकेंगे पात्र नागरिक : मनदीप कौर

Sat, 24 Aug 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 24 Aug 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Eligible citizens will be able to vote for the assembly elections till September 5: Mandeep Kaur
फतेहाबाद। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिले में तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रशासन के पास पर्याप्त संख्या में ईवीएम और चुनाव सामग्री है। मतदाता को अपने मत का प्रयोग करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। जिन पात्र नागरिकों के वोट नहीं बन पाए हैं, वे अपना वोट पांच सितंबर तक बनवा सकते हैं। संबंधित विधानसभा क्षेत्र के आरओ कार्यालय में ही प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त मनदीप कौर ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में पत्रकार वार्ता में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव के लिए पांच सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 12 सितंबर को नामांकन की अंतिम तारीख है। 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 16 सितंबर को प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन

एक अक्टूबर 2024 को मतदान होगा। चार अक्टूबर को मतगणना होगी। नागरिकों के मतदान के लिए जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 708 बूथ बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली और शौचालय आदि सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाईं जाएंगी। इसके लिए संबंधित सेक्टर अधिकारी को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 27 अगस्त को
उपायुक्त ने बताया कि पुनरीक्षण कार्य के दौरान फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निपटारा किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार 27 अगस्त को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। दो अगस्त तक की मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल 7,16,057 मतदाता हैं, जिनमें 3,76,610 पुरुष, 3,39,428 महिलाएं और 19 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 85 वर्ष से अधिक आयु के 8,364 मतदाता हैं। जिले में 5,660 दिव्यांग मतदाता हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में 100 साल या इससे ज्यादा के 404 मतदाता थे, जिनमें से 48 का निधन हो गया है। अब शतायु मतदाता 356 बचे हैं।


-----------
मतदान करवाने के लिए 60 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त

मनदीप कौर ने बताया कि जिले में बनाए गए 708 मतदान केंद्रों पर चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए कई दलों का गठन किया गया है। 23 नोडल अधिकारियों सहित तीन सहायक खर्च पर्यवेक्षक दल बनाए गए हैं। सात वीडियो निगरानी टीम, वीडियो देखने वाले छह दल, 12 उड़नदस्ते (एफएसटी) और नौ स्थिर निगरानी दल (एसएसटी) बनाए गए हैं। जिले में 60 सेक्टर अधिकारी और 33 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि रोकने और वाहनों की तलाशी के लिए कई स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। इस मौके पर सीटीएम कैप्टन परमेश सिंह और चुनाव उपतहसीलदार राजकुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed