{"_id":"6994679feb20ea1e95043460","slug":"electricity-team-attacked-in-fatehabad-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बिजली चोरी की जांच करने गई टीम पर हमला, फतेहाबाद की घटना; सामने आया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: बिजली चोरी की जांच करने गई टीम पर हमला, फतेहाबाद की घटना; सामने आया वीडियो
Tue, 17 Feb 2026 06:35 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 17 Feb 2026 06:35 PM IST
सार
बिजली चोरी की जांच करने आई टीम पर हरियाणा के फतेहाबाद में मारपीट की घटना सामने आई है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बिजली कर्मियों पर हमला
- फोटो : संवाद
विस्तार
जिले के गांव कुम्हारिया में बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली निगम की टीम पर हमले की सूचना है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिजली निगम की जिस टीम पर हमला हुआ, उसमें जेई रतन सिंह, एएलएम महेंद्र, लाइनमैन जीत सिंह और गाड़ी का चालक महेंद्र शामिल थे।
पीड़ित बिजली कर्मचारियों ने अपने एसडीओ को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीओ ने इसके बाद पुलिस को औपचारिक शिकायत देकर विक्रम गुर्जर, आजाद गुर्जर और लगभग 10-12 अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने की मांग की है।
घटना की जानकारी देते हुए जेई रतन सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव कुम्हारिया की दो ढाणियों में कुंडी लगाकर डायरेक्ट सप्लाई चलाई जा रही है। जब वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो शिकायत ठीक निकली। जेई रतन सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने जब सबूत के तौर पर वीडियो बनाने का प्रयास किया तो ढाणी में मौजूद विक्रम गुर्जर, आजाद गुर्जर और लगभग 10-12 अन्य लोगों ने हमला कर दिया। बिजलीकर्मियों का आरोप है कि आरोपियों ने उनके दो मोबाइल छीनकर तोड़ दिए।