फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electricity sub-station to Pilimandori, ITI gift to Bhattu Mandi

Fatehabad News: पीलीमंदोरी को बिजली सब स्टेशन, भट्टू मंडी में आईटीआई की सौगात

Mon, 02 Feb 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 02 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Electricity sub-station to Pilimandori, ITI gift to Bhattu Mandi
गांव पीलीमंदोरी ​स्थित लाइब्रेेरी में पंडित जसराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए सीएम नायब सैनी,
फतेहाबाद/भट्टूकलां। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को गांव पीलीमंदोरी में पंडित जसराज के जयंती समारोह पर क्षेत्र के लिए कई विकास योजनाओं की घोषणा की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने भट्टू मंडी में नई आईटीआई की स्थापना, पीलीमंदोरी में लगभग 9 करोड़ की लागत से 33 केवी बिजली सब स्टेशन का निर्माण, 40 लाख की लागत से पशु चिकित्सालय भवन के पुनर्निर्माण और अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग की चौपालों के लिए 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही सीएम ने भट्टूकलां उपतहसील को तहसील का दर्जा देने संबंधी प्रस्ताव को समिति के समक्ष पेश करने के निर्देश दिए, ताकि उसकी व्यावहारिकता का आकलन किया जा सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन की संस्थापक ट्रस्टी दुर्गा जसराज की ओर से से रखी गई सभी उचित मांगों को पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने पंडित जसराज के पिता मोती राम के नाम पर निर्मित पुस्तकालय में सोलर सिस्टम स्थापित करने और विस्तारीकरण के लिए 21 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा व राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने भी पुस्तकालय में सोलर सिस्टम स्थापित करने के लिए 11-11 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। पूर्व विधायक दुड़ाराम ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की सेमग्रस्त भूमि की समस्या के स्थायी समाधान, हिसार-घग्गर ड्रेन को मजबूत करने, भट्टू उपतहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा देने तथा विधानसभा क्षेत्र के खेत-खलिहानों तक रास्तों के निर्माण कराने की मांग की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा, अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन प्रो. रविंद्र बलियाला, कार्यक्रम आयोजक ओपी मालिया, हरकोफेड चेयरमैन वेद फुलां, भारत भूषण मिढ़ा, जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक देवेंद्र बबली मौजूद रहे।
विज्ञापन


-----

खेत-खलिहानों से अंटार्कटिका तक भारतीय संगीत की उष्मा पहुंचाई



समारोह में उमड़ी भीड़ को सीएम नायब सैनी ने पंडित जसराज का कमाया हुआ सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि पंडित जसराज ने गांव पीलीमंदोरी की मिट्टी की सुगंध को अपनी साधना और स्वर-तपस्या के माध्यम से सात समंदर पार तक पहुंचाया। वे हरियाणा के खेत-खलिहानों से अंटार्कटिका की बर्फीली ठंड तक भारतीय संगीत की उष्मा पहुंचाने में सफल रहे।सातों महाद्वीपों में अपनी गायकी का परचम लहराने वाले पहले भारतीय कलाकार बने, जो देश के लिए गर्व का विषय है। पंडित जसराज की बेटी व पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन की संस्थापक ट्रस्टी दुर्गा जसराज ने कहा कि फाउंडेशन के माध्यम से उनके पिता की संगीत साधना और विरासत को भावी पीढि़यों तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

कोहरे के कारण नहीं उतर सका हेलिकॉप्टर, फिर हवाई जहाज से सिरसा उतरे

मुख्यमंत्री नायब सैनी के हेलिकॉप्टर को गांव में ही बनाए गए हेलीपैड पर लैंड करना था लेकिन कोहरे के कारण इसकी अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद यह तय किया गया कि उनका हेलिकॉप्टर हिसार एयरपोर्ट पर लैंड करवाकर सीएम सड़क के रास्ते पीलीमंदोरी पहुंचेंगे, लेकिन हिसार एयरपोर्ट पर भी यही समस्या रही। इसके चलते मुख्यमंत्री सैनी दिल्ली पहुंचे और वहां से प्लेन में सिरसा एयरफोर्स स्टेशन पर उतरे। यहां से सड़क मार्ग के जरिये समारोह स्थल तक पहुंचे।

गांव पीलीमंदोरी स्थित लाइब्रेेरी में पंडित जसराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए सीएम नायब सैनी,

गांव पीलीमंदोरी स्थित लाइब्रेेरी में पंडित जसराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए सीएम नायब सैनी,

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed