{"_id":"6697fe67206e3c083f0508bf","slug":"electricity-remained-cut-off-for-40-minutes-in-civil-hospital-opd-ran-in-darkness-patients-got-drenched-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-119571-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में 40 मिनट बंद रही बिजली, अंधेरे में चली ओपीडी, मरीज हुए तरबतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में 40 मिनट बंद रही बिजली, अंधेरे में चली ओपीडी, मरीज हुए तरबतर
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल की डिस्पेंसरी में अंधेरे में मरीज को दवाई देते हुउ कर्मचारी
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में बुधवार को लोड ज्यादा होने के कारण बिजली सप्लाई में फाल्ट आ गई। वायरिंग जलने से बिजली सप्लाई बंद हो गई, इसके चलते अस्पताल के ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर ओपीडी कक्ष, वार्ड, डिस्पेंसरी, टीकाकरण कक्षों में अंधेरा छा गया। अस्पताल प्रशासन की तरफ से जनरेटर चलाया गया लेकिन इससे इमरजेंसी वार्ड की ही बिजली सप्लाई चल पाई।
बिजली सप्लाई को बहाल करने में कर्मचारियों को करीब 40 मिनट लग गए। इस दौरान डॉक्टरों को अंधेरे में ही ओपीडी चलानी पड़ी। इसके अलावा डिस्पेंसरी में भी कर्मचारियों ने अंधेरे में ही मरीजों को दवाई दी। टीकाकरण कक्ष में भी बिजली सप्लाई पूरी तरह से बंद रही। बिजली सप्लाई बंद होने से गर्मी और उमस के कारण मरीजों को परेशानी हुई। उमस ने मरीजों को तरबतर कर दिए। हालात ये रहे कि मरीज पर्ची से खुद को हवा करते नजर आए।
वायरिंग हो चुकी है पुरानी
अस्पताल की बिल्डिंग पुरानी होने के कारण वायरिंग भी कंडम हो चुकी है। आधुनिक मशीनें लगने और एसी का लोड होने के कारण वायरिंग में आए दिन दिक्कत आती रहती है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से जनरेटर भी है लेकिन लोड नहीं ले पाते हैं।
विज्ञापन
एक्सरे मशीन भी रही बंद
पिछले दिनों बिजली सप्लाई में दिक्कत के कारण एक्सरे मशीन पर भी असर पड़ा था। मशीन तीन दिनों तक बंद रही थी। खराबी को ठीक करवाने के लिए इंजीनियर बुलाए गए थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -लोड ज्यादा होने के कारण वायरिंग में दिक्कत आ जाती है। कर्मचारियों द्वारा ठीक कर दिया गया था। वायरिंग पुरानी भी हो चुकी है, इस वजह से भी सप्लाई में कई बार दिक्कत आ जाती है।
-डॉ. गुंजन बंसल, कार्यकारी एसएमओ