फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electricity operator misbehaved with villagers, said, complain wherever you want

Fatehabad News: बिजली ऑपरेटर ने ग्रामीणों से किया दुर्व्यवहार, बोला, जहां शिकायत करनी हैं करो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Electricity operator misbehaved with villagers, said, complain wherever you want
बिजली निगम के एसडीओ को ​शिकायत देने आए ग्रामीण।
कुलां। गांव नन्हेड़ी में बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली घर के ऑपरेटर पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बिजली निगम के एसडीओ को इसकी शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने बताया हैं कि गांव के कुछ लोग बिजली संबंधित समस्या लेकर गांव के बिजली घर गए थे। वहां मौजूद बिजली ऑपरेटर ने उनसे बदतमीजी से बात की।
विज्ञापन

गांव नन्हेड़ी निवासी सुशील कुमार ने बताया कि उनके खेतों को बिजली आपूर्ति कलंदरगढ़ लाइन से होती हैं। रविवार को अचानक से इस लाइन के ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। इस पर उन्होंने गांव के बिजली घर के सरकारी नंबर पर फोन किया। उनका फोन बिजली घर में कार्यरत ऑपरेटर ने रिसीव किया। सुशील कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने के बारे में ऑपरेटर को अवगत कराते हुए उन्होंने थोड़ी देर के लिए लाइन काटने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि बिजली ऑपरेटर ने इसके लिए साफ मना कर दिया। उन्होंने लाइन न काटने का कारण पूछा तो ऑपरेटर ने तर्क दिया कि बिजली लाइन काटने के लिए वे अधिकृत नहीं है। लाइनमैन ही लाइन काट सकता है।
विज्ञापन

इस पर शिकायतकर्ता ने लाइनमैन का फोन नंबर व लोकेशन के बारे में पूछा तो ऑपरेटर ने उन्हें कहा कि इस बारे उन्हें कुछ मालूम नहीं है। इसके बाद शिकायतकर्ता बिजली घर पहुंचा तो देखा कि लाइनमैन बिजली घर में ऑपरेटर के साथ बैठा हुआ था। इस पर ग्रामीणों ने पुन: उन्हें समस्या का निवारण करने का आग्रह किया, परंतु कर्मियों ने उन्हें खुद फ्यूज लगाने का सुझाव दिया। उनका आरोप है कि ऑपरेटर ने उनसे कहा कि वे अपने हिसाब से ही कार्य करेंगे, जिसको कोई दिक्कत परेशानी है तो वह जहां चाहे, शिकायत दे सकता है। यहीं नहीं, बिजली घर के ऑपरेटर द्वारा बिजली घर में पहुंचे ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
ग्रामीणों के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद व निराधार है। ऐसा कुछ नहीं हुआ है। मैंने लाइनमैन से बात कर ली है। लाइनमैन ने यही कहा था कि हम खुद फ्यूज लगवा देते हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं हुआ।
-राजेंद्र सिंह, इंचार्ज, 33 केवी सब स्टेशन, गांव नन्हेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed