फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electricity of civil hospital remained for two hours, infants in ward and patients in OPD were upset

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल की बिजली दो घंटे रही गुल, वार्ड में शिशु तो ओपीडी में मरीज हुए परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Electricity of civil hospital remained for two hours, infants in ward and patients in OPD were upset
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में बंद पंखे से गर्मी में बेहाल मरीज
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल बिजली आपूर्ति के लिए हॉटलाइन से जुड़ा होने के बावजूद बुधवार को बिजली का लंबे समय तक कट रहा। इसके चलते अस्पताल के अधिकतर विभागों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो गई। जनरेटर बीच-बीच में बंद होने से अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में भी बिजली सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में बुधवार को लगभग दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। अस्पताल में जनरेटर चलाया गया लेकिन लोड अधिक होने के कारण बीच में काम करना छोड़ दिया। अस्पताल के मेल वार्ड में भी ये ही स्थिति रही। वार्ड में बिजली सप्लाई बाधित होने से दाखिल मरीजों को गर्मी के चलते परेशानी हुई। वार्ड में अलग से इनवर्टर-बैटरी की व्यवस्था नहीं की गई। इसके चलते प्रसूता और नवजात शिशु गर्मी से बेहाल रहे। तीमारदार कोई कपड़े से तो कोई गत्ते से हवा करता हुआ नजर आया।
विज्ञापन

कैंप में व्यवस्था से भी बढ़ा लोड
अस्पताल के कर्मचारियों की मानें तो अस्पताल का लोड ज्यादा है जबकि जनरेटर कम किलोवाट का है। इसके अलावा अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र को लेकर भी कैंप लगा था। कैंप के लिए व्यवस्था की गई। इसके चलते भी लोड बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अस्पताल हॉटलाइन से जुड़ा हुआ है। बिजली निगम से दिक्कत होने के कारण सप्लाई बाधित रही। अस्पताल में जनरेटर की व्यवस्था है लेकिन एयर कंडीशनर चलने के कारण लोड बढ़ गया और इस वजह ट्रिपिंग हो रही थी। हालांकि कहीं से कोई शिकायत नहीं आई है।
-डॉ. राजेश चौधरी, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed