फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electricity department JE caught taking bribe

Haryana: रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया बिजली विभाग का जेई, एसीबी ने की कार्रवाई, भाजपा नेता से ले रहा था रिश्वत

Tue, 09 Sep 2025 02:46 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 09 Sep 2025 02:46 PM IST
सार

एंटी करप्शन ब्यूरो ने जेई को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इसके बाद एसीबी की टीम ने बिजली निगम कार्यालय में छापेमारी कर जेई को 34 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

विज्ञापन
Electricity department JE caught taking bribe
जेई रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो ने मंगलवार दोपहर को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के जेई धर्मवीर सिंह रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया है। जेई पर बीजेपी नेता एवं बिजली निगम के ठेकेदार भवानी सिंह से बिल पास करने की एवज में एक लाख रुपये मांगने का आरोप है।
विज्ञापन


बीजेपी नेता ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो  को दे दी। इसके बाद एसीबी की टीम ने बिजली निगम कार्यालय में छापेमारी कर जेई को 34 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद बिजली निगम कार्यालय में भी हड़कंप की स्थिति हो गई।
विज्ञापन


 बीजेपी के किसान मोर्चा का पूर्व प्रदेश सचिव भवानी सिंह बिजली निगम में ठेकेदारी का काम करता है। उसने बिजली निगम में कार्यरत जेई धर्मवीर सिंह पर आरोप लगाया था कि धर्मवीर सिंह ने बिजली लाइन खींचने के कार्य का बिल पास करने के लिए उससे एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। मामले की शिकायत भवानी सिंह ने एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। टीम ने मंगलवार दोपहर को जेई को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ambala: विशाल मेगा मार्ट में लगी भयंकर आग, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग, आसपास की इमारतों को करवाया गया खाली
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed