Ambala: विशाल मेगा मार्ट में लगी भयंकर आग, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग, आसपास की इमारतों को करवाया गया खाली
विशाल मेगा मार्ट में मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब भयंकर आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही कर्मचारी बाहर की ओर दौड़े। मौके पर दमकल विभाग के वाहन पहुंच गए हैं।
विस्तार
सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसडीएम दर्शन कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने विशाल मेगा मार्ट के कर्मचारियों से भी बातचीत की। पांच घंटे बाद दोपहर करीब 2 बजे आग पर काबू पाया जा सका। आठ गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर दोपहर तक काबू पाया, यानि कुल 67,500 लीटर पानी से आग बुझाई गई।
एएसआई ने दिखाई जांबाजी
पहली मंजिल पर आग भड़कती हुई दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। दूसरी मंजिल के साथ ही तीसरी मंजिल पर भी धुआं फैल गया। मेगा मार्ट के ऊपर तिरंगा झंडा था। यह देखते ही एएसआई अनिल कुमार पास के लगते कार्यालय के भवन से छत पर चढ़े और वहां से सात से आठ फीट ऊंची दीवार फांदकर मेगा मार्ट की छत पर पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचकर तिरंगे झंडे को सम्मानजनक तरीके से नीचे उतारा और गाड़ी में सुरक्षित रखा। एएसआई अनिल कुमार ने कहा कि उनके सामने देश का तिरंगा झंडा था, इसलिए वह आग लगने के बाद भी खुद को भवन के ऊपर जाने से नहीं रोक पाए।आठ गाड़ियों से आग पर पाया काबू
जिला दमकल विभाग के अधिकारी तरसेम राणा ने बताया कि करीब सवा नौ बजे उनके पास आग लगने की सूचना आई थी। उन्होंने एक गाड़ी भेजी तो यहां पहुंचकर ज्यादा आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने अंबाला कैंट, नारायणगढ़ से भी गाड़ियां मंगवाईं। धुआं होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत आई। उनके 20 कर्मचारी आग बुझाने में लगे रहे।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अंबाला शहर, अंबाला छावनी व नारायणगढ़ से भी दमकल विभाग की गाड़ियां मंगवाई गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। -रमेश कुमार, एसएचओ, बलदेव नगर थाना।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.