फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electricity Corporation will control overload by installing 187 new transformers

Fatehabad News: 187 नए ट्रांसफार्मर लगाकर ओवरलोड नियंत्रित करेगा बिजली निगम

Wed, 29 May 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 29 May 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation will control overload by installing 187 new transformers
​शिव नगर में बिजली का ट्रांसफार्मर रखते बिजली निगम के कर्मचारी। संवाद
राजेश मेहूवाला
विज्ञापन




फतेहाबाद। शहर में ओवरलोड की समस्या ने बिजली निगम के तंत्र को हिला दिया है। हर रोज 40 से 50 शिकायतें बिजली कंट्रोल रूम में पहुंच रही हैं। इनमें ज्यादातर शिकायतें फ्यूज उड़ने, ट्रांसफार्मर खराब होने या केबल जलने की होती हैं। ऐसे में बिजली निगम 187 नए ट्रांसफार्मर लगाकर व्यवस्था को सुधारने का दावा कर रहा है।
अधिकारियों का दावा है कि इतने ट्रांसफार्मर लगने के बाद शहर के अंदर बिजली सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं आएगी। हालांकि, सभी 187 ट्रांसफार्मर नए लगाने का काम पूरा होने के बाद अगली गर्मी तक ही शहरवासियों को राहत मिल पाएगी।
विज्ञापन

बिजली अधिकारियों के अनुसार पहले जो ट्रांसफार्मर लगाए गए थे, वह पर्याप्त क्षमता के थे। बिजली उपभोक्ता अपने बिजली मीटर की क्षमता से अधिक बिजली खर्च करते हैं, जिस कारण लोड की क्षमता का पता नहीं चल पाता है। इसकी वजह से शहर में बिजली सप्लाई बाधित हो जाती है। पिछले दिनों शहर में लगे ट्रांसफार्मर के लोड की जानकारी जुटाई गई। जिस जगह पर भी ट्रांसफार्मर का लोड अधिक मिला, वहां पर नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम किया जा रहा है। कई जगहों पर ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




निगम ने यहां पर लगाए ट्रांसफार्मर

हुडा सेक्टर तीन में निगम की ओर से 200 किलोवाट एंपीयर के दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। अंजली कॉलोनी में 200 किलोवाट एंपीयर का एक ट्रांसफार्मर लगाया गया है। जवाहर चौक, राजीव गांधी पार्क, भगवान कॉलोनी व शिव नगर इलाके में लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता 100 किलोवाट एंपीयर से बढ़ाकर 200 किलोवाट एंपीयर कर दी गई है।



धड़ाधड़ खरीद रहे एसी, निगम से नहीं बढ़वा रहे लोड

शहरवासी गर्मी से राहत पाने के लिए धड़ाधड़ एसी खरीद रहे हैं। पिछले 15 दिनों में ही शहर में 300 से ज्यादा एसी लग चुकी हैं। शहर में 90 फीसदी उपभोक्ता अपने घर के बढ़े हुए लोड की जानकारी बिजली निगम को नहीं देता है। नतीजतन, बिजली निगम का तंत्र गड़बड़ा जाता है। पहले से निर्धारित लोड के अनुसार ट्रांसफार्मर लगे होते हैं, जो लोड बढ़ने के साथ ही जवाब देने लग जाते हैं। अधिकारियों के अनुसार अगर लोड बढ़ाने की जानकारी समय रहते उनके पास आ जाए तो उसी अनुसार व्यवस्था को तुरंत बेहतर किया जा सकता है।



उपभोक्ताओं को घर का लोड बढ़ने की जानकारी तुरंत बिजली निगम कार्यालय को देनी चाहिए। इससे हम समय रहते व्यवस्थाओं को सुधार सकते हैं। बिना बताए लोड बढ़ने से परेशानी आती है। शहर के लोड के आधार पर ट्रांसफार्मर रखे जाते हैं। लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उपभोक्ताओं को सहयोग करना चाहिए। 187 नए ट्रांसफार्मर लगाने का काम जारी है। - माणिक, एसडीओ, सिटी सब डिविजन फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed