{"_id":"65107646c39460fe6c0a7006","slug":"electricity-corporation-starts-imposing-fuel-charges-again-consumers-worried-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-5972-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बिजली निगम की फिर से लगाने लगा फ्यूल चार्ज, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बिजली निगम की फिर से लगाने लगा फ्यूल चार्ज, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद में एक बार फिर बिजली निगम उपभोक्ता परेशान हैं। सरकार ने फिर से बिजली बिलों में फ्यूल चार्ज लगाना शुरू कर दिया है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली निगम ने छह माह पहले इस चार्ज को हटा दिया था, लेकिन एक बार फिर इसे लागू कर दिया गया है। फ्यूल चार्ज किस लिए और क्यों लग रहा है, इसका निगम के अधिकारी भी जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
हरियाणा में दो साल पहले लोगों को बिजली बिल पर सरकार ने फ्यूल चार्ज लगाकर बिजली का बिल भेजा जाता था। इसे बाद में बंद कर दिया गया। लेकिन अब एक बार फिर से चालू कर दिया गया है। उपभोक्ताओं पर प्रति युनिट तकरीबन 50 पैसे अतिरिक्त फ्यूल चार्ज लगाया जा रहा है। इस फ्यूल चार्ज का लोगों को भी नहीं पता है कि आखिर यह मद उनसे किस बात का लिया जा रहा है। निगम की ओर से जारी होने वाले बिजली बिलाें में सर्विस चार्ज लगाया जाता है। साथ ही प्रति यूनिट स्लैब के हिसाब से बिल लिया जाता है, लेकिन अब इस बिल के साथ एक बार फिर से इसे लागू करके उपभोक्ताओं की सिरदर्दी को बढ़ा दिया गया है।
इससे पहले एक सितंबर 2021 को आदेश जारी कर 37 पैसे फ्यूल सरचार्ज को हटा दिया था। मौजूदा समय में एफएसए उन उपभोक्ताओं पर लगाया जाएगा, जिनका बिल प्रतिमाह 200 यूनिट से ज्यादा आता है। हालांकि उन उपभोक्ताओं को फ्यूल सरचार्ज नहीं लगेगा जो प्रतिमाह 200 यूनिट ही प्रयोग करते हैं। यानी दो माह में उनको 400 यूनिट तक छूट रहेगी। कोई इससे ज्यादा यूनिट प्रयोग करते हैं तो उसे निगम को फ्यूल सरचार्ज देना होगा।
विज्ञापन
कोट
पहले भी फ्यूल सरचार्ज लगता था, लेकिन इसे बंद कर दिया गया था। अब इसे दोबारा लागू कर दिया गया है। फ्यूल सरचार्ज क्यों लगता है, यह तो प्रबंधन ही बता सकता है। प्रबंधन के आदेशों के अनुसार ही फ्यूल सरचार्ज लगाया जा रहा है।
-मानिक, एसडीओ, बिजली निगम