फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electricity Corporation increased the capacity of 7 sub-stations, replaced 1500 transformers

Fatehabad News: बिजली निगम ने 7 उपकेंद्रों की बढ़ाई क्षमता, 1500 ट्रांसफार्मर बदले

Fri, 28 Feb 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 28 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation increased the capacity of 7 sub-stations, replaced 1500 transformers
फतेहाबाद में ​स्थित में शहरी उपमंडल बिजली वितरण निगम का कार्यालय।
फतेहाबाद। बिजली निगम ने जिले के उपभोक्ताओं को गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति और कम वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। जिले के 1,62,900 बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए कई उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाया गया है और 1500 बिजली के ट्रांसफार्मरों को बदला गया है। बताया जा रहा है कि मार्च माह से ही तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। इससे बिजली की खपत बढ़ेगी।
विज्ञापन


इन उपकेंद्रों की बढ़ी क्षमता

इसमें गांव रोझावाली के बिजलीघर की क्षमता को 10 एमवीए से बढ़ाकर 22.5 एमवीए, रतिया बिजलीघर को 20 एमवीए से 30 एमवीए और धेहड़ बोसवाल को 20 एमवीए से बढ़ाकर 30 एमवीए, समैन बिजलीघर को 10 एमवीए से 12 एमवीए कर दिया है। गांव दरियापुर के बिजलीघर को 20 एमवीए से बढ़ाकर 28 किया गया है। उकलाना में 10 एमवीए, दमकौरा में 10 एमवीए और रत्ता खेड़ा में 10 एमवीए के उपकेंद्र का निर्माण शुरू हो चुका है। वहीं, हांसपुर को 10 एमवीए से 22.5 और तेलीवाड़ा 18.3 एमवीए से 18.8 एमवीए करने का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


-------

इन उपकेंद्रों के उपभोक्ताओं को होगा फायदा

बिजली उपकेंद्र के निर्माण से ओवरलोडिंग, शटडाउन व ब्रेकडाउन की समस्या बल्कि क्षेत्र में होने वाली ट्रिपिंग की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। इन उपकेंद्रों के बनने में 14.7 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे करीब 50 गांवों की 3 लाख की आबादी लाभान्वित होगी। इससे बिजली फीडरों पर बढ़ रहे अतिरिक्त भार से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम वोल्टेज से मिलेगी राहत
जिले के बिजली उपभोक्ताओं को आने वाले गर्मी के मौसम में कम वोल्टेज की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। बिजली निगम ने जिले में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के साथ ही 1500 ट्रांसफार्मर बदल दिए हैं। अभी भी बिजली निगम प्रबंधन द्वारा लाइनों और ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य जारी है, ताकि आने वाले समय में उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या न हो।


:: जिले के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए काम शुरू किया गया है। उपकेंद्राें की क्षमता बढ़ाने के लिए 10 नए उपकेंद्र का निर्माण कार्य शुरू है।

-संदीप मेहता, कार्यकारी अभिंयता, बिजली निगम फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed