फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electricity bill unpaid for 10 months despite availability of funds; corporation disconnects supply

Fatehabad News: फंड होने पर भी 10 महीनों से नहीं भरा बिजली बिल, निगम ने काटा कनेक्शन

Thu, 02 Jul 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 02 Jul 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Electricity bill unpaid for 10 months despite availability of funds; corporation disconnects supply
गांव खाराखेड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लाइट नहीं हाेने के कारण कक्षाओं के बाहर ब
फतेहाबाद। गांव खाराखेड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बिजली का बिल न भरने से बिजली निगम के कर्मचारियों ने मीटर का कनेक्शन काट दिया है। विद्यालय की ओर से पिछले करीब 10 माह से बिजली का बिल जमा नहीं करवाया गया था। भीषण गर्मी के बीच विद्यार्थी बिना पंखों के पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बिजली नहीं होने से स्कूल में पेयजल व्यवस्था भी चरमरा गई है जिससे विद्यार्थियों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कक्षाओं में पंखे, अन्य विद्युत उपकरण और पानी की मोटर बंद पड़ी हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को गर्मी के बीच पढ़ाई करनी पड़ रही है जबकि पीने के पानी की व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। कई विद्यार्थियों को घर से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

----
84 हजार रुपये का बिल 10 महीनों से नहीं भरा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बिजली कनेक्शन का बिल 84260 रुपये बकाया है। स्कूल प्रशासन की ओर से 29 अगस्त 2025 काे 21,334 रुपये का अंतिम बिल भरा था। उसके बाद बिल नहीं भरा। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल खुलने के बाद बिजली न होने विद्यार्थियों को गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
अध्यापक खुद के लिए घर से लाते हैं पानी
ग्रामीण नवीन कुमार, राजेंद्र कुमार, जयभगवान, गोपालाराम, कालूराम, मनोज, कुलदीप आदि का आरोप है कि विद्यालय के अध्यापक खुद के लिए अपने घर से पानी के कैंपर लाते हैं लेकिन बच्चाें को लेकर कोई प्रबंध नहीं किए जा रहे हैं। बच्चों के लिए पानी तक नहीं है। मजबूरी में बच्चों को घर से पानी लेकर आना पड़ता है। उनका कहना है कि सरकारी विद्यालयों में बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव विद्यार्थियों की पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। उन्होंने शिक्षा विभाग से जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो गर्मी के इस मौसम में विद्यार्थियों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
---
अध्यापकों पर लगा बिजली चोरी का आरोप
ग्रामीण कालूराम, मनोज, कुलदीप का आरोप है कि स्कूल के अध्यापक अपनी सुविधा के लिए बिजली तार से बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से कुंडी लगाकर बिजली व्यवस्था कर रहे है लेकिन बच्चों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी बिजली निगम के कर्मचारियों ने बिल न भरने के कारण स्कूल का कनेक्शन काट दिया था लेकिन स्कूल प्रबंधन बिजली बिल भरने के बजाय बच्चों की आड़ में बिजली चोरी कर रहा है।
----------
बिजली निगम के एसडीओ से वीरवार सुबह बात हो गई थी। उनसे अनुरोध कर बिजली कनेक्शन पुन: जोड़ने के लिए बोला गया है। उन्होंने जल्द कनेक्शन जारी करने का आश्वासन दिया है।

- सविता यादव, प्राचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय।
------
मेरे संज्ञान में मामला नहीं है। हालांकि बिजली बिल भरने के लिए स्कूलाें के पास कई तरह के फंड उपलब्ध होते हैं। खाराखेड़ी स्कूल द्वारा पिछले 10 महीनों से बिल क्यों नहीं भरा गया है। इसकी जांच करवाई जाएगी।
-संगीता बिश्नोई, डीईओ, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed