फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electric scooter bursts into flames while being ridden on the road

Fatehabad News: सड़क पर दौड़ती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला

Fri, 28 Aug 2026 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 28 Aug 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Electric scooter bursts into flames while being ridden on the road
भट्टूकलां में इले​क्टि्रक स्कूटी में लगी आग स्त्रोत सोशल मीडिया
भट्टू कलां। फतेहाबाद रोड पर शुक्रवार दोपहर एक नई इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी से चिंगारी निकलते ही चालक ने तुरंत उसे सड़क किनारे रोक दिया और दूर हटा गया। देखते ही देखते स्कूटी आग से पूरी तरह नष्ट हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवक नई इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहा था। फतेहाबाद रोड पर पहुंचते ही स्कूटी से अचानक से चिंगारियां निकलने लगीं। खतरा भांपते हुए युवक ने तुरंत स्कूटी रोकी और वहां से दूर हट गया।
विज्ञापन

कुछ ही देर में स्कूटी से आग की लपटें उठने लगीं। सड़क पर स्कूटी को जलता देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। चालक के समय रहते उतर जाने से वह आग की चपेट में आने से बच गया। आग बुझने से पहले स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। उसका केवल ढांचा ही बचा। स्कूटी में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed