फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Elections for president and vice-president of three panchayat samitis in Fatehabad district postponed

Fatehabad News: फतेहाबाद जिले की तीन पंचायत समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव टले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Elections for president and vice-president of three panchayat samitis in Fatehabad district postponed
टोहाना में पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के लिए मीटिंग में उपस्थित एसडीएम प्रतीक हु? - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले की फतेहाबाद, टोहाना व जाखल की पंचायत समितियां के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव शुक्रवार को कोरम पूरा न होने के कारण टल गए। फतेहाबाद पंचायत समिति के लिए कोई की सदस्य नहीं पहुंचा। जाखल में मात्र एक सदस्य ही पहुंचा। टोहाना में पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए 25 सदस्यों में से मात्र 11 सदस्य ही पहुंचे और कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि फतेहाबाद पंचायत समिति की 28 सदस्यों में से शुक्रवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुने जाने थे। इसके लिए पंचायत समिति कार्यालय में दोपहर को तीन बजे सभी सदस्यों की मीटिंग बुलाई गई थी। मीटिंग में अधिकारी तो पहुंचे, लेकिन पंचायत समिति का एक भी सदस्य शामिल नहीं हुआ। साढ़े तीन बजेे तक सदस्यों का इंतजार किया गया, लेकिन जब एक भी सदस्य नहीं आया तो मीटिंग को कैंसिल कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं टोहाना शहर के बीडीपीओ कार्यालय में पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की बैठक दोपहर तीन बजे आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम प्रतीक हुड्डा ने की। इस बैठक में भाग लेने के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के भतीजे जयदीप बराला के नेतृत्व में 11 भाजपा समर्थित ब्लॉक समिति सदस्य पहुंचे। मीटिंग में कोरम पूरा करने के लिए कुल 25 सदस्यों का दो तिहाई के अनुसार 17 सदस्यों का आना जरूरी था लेकिन कोरम पूरा ना होने के चलते यह चुनाव स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सदस्य रहे मौजूद
इस बैठक में भाग लेने के लिए पंचायत समिति वार्ड एक से महिपाल सिंह, वार्ड तीन से हंसराज, वार्ड चार से जोरा सिंह, वार्ड दस से संदीप कुमार गाजूवाला, वार्ड 12 से सागर सनियाना, वार्ड 16 से सुदेश रानी, वार्ड 20 से विरेंद्र अकांवाली, वार्ड 21 से निशा, वार्ड 22 से विकास, वार्ड 23 से रवीना, वार्ड 25 से कप्तान सिंह मौजूद रहे। वहीं वार्ड 5 से डांगरा निवासी सुमन रानी पंचायत कार्यालय में तो आई लेकिन बैठक में भाग लेने नही पहुंची। इस बारे में उप मंडलाधीश प्रतीक हुड्डा ने बताया कि पंचायती राज नियम के तहत पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का चुनाव होना था जिसमें टोहाना ब्लॉक समिति के 25 सदस्यो ने भाग लेना था। कोरम पूरा करने के लिए 17 सदस्यों का हाजिर होना जरूरी था, लेकिन सदस्य 11 बैठक में उपस्थित होने के चलते चुनाव स्थगित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दो महीनों के भीतर आगामी बैठक आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि टोहाना में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के बीच 36 का आंकड़ा चलता आ रहा है। ब्लॉक समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के सदस्य चुनाव भी इन दोनो नेताओं समर्थित सदस्यों के बीच देखा जा रहा है। भाजपा द्वारा अपने पास 15 सदस्य होने का दावा किया जा रहा है, जिसमें 11 सदस्य बैठक में भाग लेने के लिए पहुंच गए, लेकिन पंचायत मंत्री समर्थित सदस्यों के न पहुंचने के चलते चुनाव स्थगित कर दिया गया।
जाखल में पहुंचा मात्र एक सदस्य
जाखल ब्लॉक समिति चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव 24 दिसंबर को शाम चार बजे तय किया गया था और समय के अनुसार सभी मुख्य अधिकारी बीडीपीओ कार्यालय जाखल में मौजूद रहे और वहीं पुलिस प्रशासन भी भारी संख्या में तैनात रहा, परंतु समय के अनुसार केवल वार्ड नंबर एक के पंचायत समिति सदस्य जगतार सिंह ही मौजूद रहे। अन्य सदस्यों की उपस्थित न होने के कारण इस चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया। जाखल के नायब तहसीलदार परमजीत व बीडीपीओ बलजीत चहल ने बताया कि जाखल ब्लॉक समिति का चेयरमैन का चुनाव हेतु चार बजे का समय दिया गया था, जिसमें जाखल ब्लॉक के सभी 10 वार्डों के उम्मीदवारों का आना तय किया गया था, लेकिन समय पर केवल वार्ड नंबर-एक से जगतार सिंह गांव नड़ैल से ही पहुंचे, इसलिए पर्याप्त संख्या ना होने के कारण यह चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है और आगामी 26 दिसंबर दोपहर को एक बजे चुनाव प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

जाखल में गैरहाजिर रहे पंचायत समिति सदस्य
जाखल वार्ड नंबर दो से सर्वजीत कौर, वार्ड नंबर तीन से सुखतिंदर सिंह, वार्ड नंबर चार से ममता देवी, वार्ड नंबर पांच से रामंचद्र, वार्ड नंबर छह से मीनू, वार्ड नंबर सात से रामशरण, वार्ड नंबर आठ से रमनदीप कौर, वार्ड नंबर नौ से बलजिंद्र कौर व वार्ड नंबर 10 से मीनू रानी इस मीटिंग में अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed