फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   election in aherwa village fatehabad

उपचुनाव में जसवंत सिंह ने सुखदेव सिंह को 349 वोटों से हराया

Mon, 08 Jul 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
election in aherwa village fatehabad
गांव अहरवा में सरपंच पद के उपचुनाव में सीधे मुकाबले में जसवंत सिंह ने अपने निकटतम प्रत्याशी सुखदेव सिंह को 349 वोटों से पराजित किया। जीत के बाद विजयी प्रत्याशी के समर्थकों ने गांव में विजय जुलूस भी निकाला। उपचुनाव में रतिया के नायब तहसीलदार गोपीचंद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रमेश मिथलानी को सहायक चुनाव रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया था। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी नियुक्त किया गया था। चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया। उपचुनाव में 74.87 प्रतिशत वोट पोल हुए और जसवंत सिंह ने 349 वोटों से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

सरपंच नरवीर की हो गई थी मृत्यु
गांव में कुछ समय पूर्व सरपंच नरवीर सिंह की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद सुखदेव सिंह कार्यवाहक सरपंच के तौर पर काम कर रहे थे। चुनाव आयोग ने कुछ समय पहले ही अहरवा के सरपंच पद के चुनाव घोषित किए थे। जिसमें जसवंत सिंह व सुखदेव सिंह सहित कई लोगों ने फार्म भरे थे, लेकिन बाद में जसवंत और सुखदेव सिंह के बीच आमने सामने मुकाबला रह गया।
विज्ञापन

3 हजार 425 वोट हुए पोल
ग्राम पंचायत की कुल वोट 4574 थी जिसमें से आज 3425 वोट पोल हुए। इनमें से जसवंत सिंह ने 1868 वोट लिए जबकि सुखदेव सिंह ने 1519 वोट प्राप्त किए। गांव वालों ने नोटा को भी 38 वोट डाले । शाम को इसके कुछ समय बाद वोटों की गिनती की गई, जिसमें जसवंत सिंह को 349 वोटों से जीत मिली। जीत की घोषणा होते ही जसवंत सिंह के समर्थकों ने ढोल बजाना शुरू कर दिया और गांव में विजय जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिपूर्वक रहा उपचुनाव
उपचुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गया, मैंने नवनिर्वाचित सरपंच को अपनी शुभकामनाएं दी। आशा करता हुं की नवनिर्वाचित सरपंच लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

- रमेश मिथरानी, बीडीपीओ।
विकास करवाना उद्देश्य : सरपंच
मेरा मुख्य उद्देश्य गांव में विकास करवाने और गांव की समस्याओं को अधिकारियों से मिलकर उचित ढंग से हल करवाना है। गांव को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए मैं पूरा प्रयास करुंगा।
- जसवंत सिंह, नवनिर्वाचित सरपंच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed