फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Election Commission started preparations, public and assembly elections are to be held this year

Fatehabad News: चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारी, इसी साल होने हैं लोक व विधानसभा चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Election Commission started preparations, public and assembly elections are to be held this year
फतेहाबाद। मई 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव कार्यालय ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं। इसके लिए अभी से ही मतदान केंद्रों व प्रशिक्षण स्थानों की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी, सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा टेंट आदि की व्यवस्था व चुनाव को लेकर स्टेशनरी आदि के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। यह टेंडर पंचायती राज विभाग की ओर से लगाए गए हैं और निविदाएं फतेहाबाद के चुनाव कार्यालय में 24 जनवरी को खोली जाएंगी।
विज्ञापन


फतेहाबाद में इस साल मई में लोकसभा और अक्तूबर माह में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसको लेकर अब चुनाव कार्यालय ने अपनी तैयारियां पहले से आरंभ कर दी है। मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी, लाइव प्रसारण के लिए सीसीटीवी कैमरे , टेंट व स्टेशनरी को लेकर चुनाव कार्यालय की ओर से पंचायत विभाग ने चार टेंडर लगाए हैं। यह टेंडर 1 करोड़ 22 लाख रुपये के लगाए गए हैं।
विज्ञापन


इन कामों के लिए लगाए टेंडर
पंचायती राज विभाग ने चुनाव आयोग के आदेशों पर फतेहाबाद में चुनाव के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी व लाइव प्रसारण के लिए 50 लाख रुपये, मतदान केंद्रों व मतदान से पूर्व कर्मचारियों के प्रशिक्षण देने के लिए वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के लिए 35 लाख, चुनावी सामग्री के लिए 10 लाख रुपये तथा टेंट आदि का प्रबंध करने के लिए 27 लाख रुपये के टेंडर लगाए हैं। संबंधित एजेंसी इसके लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती है और 24 जनवरी को यह टेंडर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------------------------चुनाव को लेकर जिला के मतदान केंद्रों के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। चुनाव कार्यालय में 24 जनवरी को यह टेंडर खोले जाएंगे। संबंधित एजेंसी इसके लिए विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।
देवेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed