फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Elderly dies of corona, 8 new infected found

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 8 नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Elderly dies of corona, 8 new infected found
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाता पात्र। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में कोरोना से 500वीं मौत हुई है। सोमवार को फतेहाबाद निवासी कोरोना संक्रमित 65 वर्षीय बुजुर्ग ने निजी अस्पताल में दम तोड़ा। बुजुर्ग निमोनिया से पीड़ित था और निजी अस्पताल में 7 फरवरी से दाखिल था, यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं सोमवार को 8 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। कोरोना की तीसरी लहर में जिले में 16 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें दूसरी लहर में हुई थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को जिले में 8 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं और 13 मरीज स्वस्थ हुए हैं। बता दें कि फतेहाबाद, जाखल और भट्टूकलां क्षेत्र में एक-एक कोरोना संक्रमित नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा टोहाना में तीन और रतिया में दो नए मरीज मिले हैं। जिले में कोरोना से अब तक 500 लोगों की मौत हो चुकी हैं, फिलहाल अब 57 मरीज सक्रिय हैं। इसमें दो संक्रमित अस्पताल में दाखिल हैं। जिले में 631 कोरोना सैंपल लिए गए हैं, अभी लैब से 463 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। जिले में अब तक तीन लाख 86 हजार सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 19 हजार 914 लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में रिकवरी रेट 97.20 फीसदी है।
विज्ञापन

जिले में 1499 लोगों ने लगवाया टीका
जिले में सोमवार को 1499 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है। 15 से 17 आयु वर्ग के 794 लोगों ने टीका लगवाया। 18 से 44 आयु वर्ग के 481 लोगों ने टीकाकरण करवाया है। जिले में मात्र तीन लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है। जिले में अब तक 6 लाख 74 हजार लोग कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं जबकि 4 लाख 58 हजार लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed