फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Efforts at reconciliation amidst the battle for the chair; municipal dispute reaches the CM's court

Fatehabad News: कुर्सी की जंग के बीच सुलह की कोशिश, सीएम दरबार पहुंचा पालिका विवाद

Wed, 15 Jul 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 15 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Efforts at reconciliation amidst the battle for the chair; municipal dispute reaches the CM's court
चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मिलकर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने विधाय
रतिया। नगरपालिका चेयरपर्सन प्रीति खन्ना के खिलाफ 14 पार्षदों की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का मामला एक बार फिर मुख्यमंत्री के दरबार पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद विधायक विनोद भयाना और विधायक जरनैल सिंह को आपसी बातचीत के माध्यम से विवाद का समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इससे पहले भी अविश्वास प्रस्ताव का मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच चुका है। 9 जुलाई को प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक तय थी लेकिन इससे पहले ही दोनों पक्षों के समर्थक अपने-अपने नेताओं के साथ मुख्यमंत्री से मिले थे। मुख्यमंत्री ने मामले में शामिल नेताओं को आपसी सहमति से समाधान निकालने की सलाह दी थी और हांसी विधायक विनोद भयाना को जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश के बाद एडीसी के अवकाश पर जाने से अविश्वास प्रस्ताव की बैठक स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद विधायक विनोद भयाना ने दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने के प्रयास किए लेकिन बातचीत सफल नहीं हो सकी। सूत्रों के अनुसार चेयरपर्सन प्रीति खन्ना पक्ष की ओर से विधायक विनोद भयाना, पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा, चेयरमैन बलदेव ग्रोहा, पूर्व चेयरमैन दर्शन नागपाल, नरेश टीटू और महेश खन्ना मुख्यमंत्री से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने विधायक जरनैल सिंह पर पार्षदों को समर्थन देने के आरोप लगाए। मुख्यमंत्री ने विधायक जरनैल सिंह को भी मौके पर बुलाकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा। विधायक ने कहा कि उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है और पार्षद अपने स्तर पर अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर वह पार्षदों से बातचीत कर उनका पक्ष सुन सकते हैं।

------------
सहमति बनाने के प्रयास फिर से शुरू
मुख्यमंत्री ने दोनों विधायकों और बलदेव ग्रोहा को सभी पार्षदों से बातचीत कर समाधान निकालने तथा शहर के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। अब दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने के प्रयास फिर शुरू हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि रतिया नगर पालिका की चेयरपर्सन प्रीति खन्ना का पिछले दो वर्षों से पार्षदों के साथ विवाद चल रहा है। 9 जुलाई को चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक होनी थी लेकिन स्थगित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed