फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Effect of winter, huge rise in prices of vegetables

Fatehabad News: सर्दी का असर, सब्जियों के दामों में आया भारी उछाल

Mon, 22 Jan 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 22 Jan 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Effect of winter, huge rise in prices of vegetables
फतेहाबाद। पिछले कई दिनों से पड़ रही भयंकर ठंड का असर सब्जियों पर भी पड़ रहा है। मौसमी सब्जियों के दाम भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। टमाटर लाल हो गया है, वहीं गाजर के दामों में भी दोगुना वृद्धि हो गई है। हालांकि गाजर उत्पादक किसानों को फायदा हुआ है, क्योंकि उनकी फसल के दाम बढ़े हैं, लेकिन अन्य सब्जियों के भाव भी बढ़ गए हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि ठंड के मौसम में सब्जियां पूरी तरह से नहीं पनप पाई हैं। टमाटर व मिर्च की बढ़वार रुक गई है और मटर का दाना सफेद हो गया है।
विज्ञापन


फतेहाबाद में पिछले करीब एक पखवाड़े से पड़ रही भयंकर धुंध व रात का पारा 3 से 4 डिग्री रहने के कारण जिले में बिजाई की गई सब्जियों पर इसका असर पड़ा है। फतेहाबाद में मटर, टमाटर, मिर्च, मूली व गाजर की सबसे अधिक पैदावार होती है। इस मौसम में टमाटर, मिर्च व मटर की सब्जियों को भारी नुकसान हुआ है। टमाटर का फल ठंड के कारण पूरा नहीं पका है और पहले से फटने लगा है। मिर्च खराब हो रही है और मटर के दाने सफेद हो गए हैं। बैंगन की पौधे तो खराब ही हो गए हैं। जिस कारण फतेहाबाद की सब्जी मंडी में लोकल सब्जियों की आवक काफी कम हो गई है। बाहर से आ रही सब्जियों के दाम अधिक हैं, जिस कारण एकाएक सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। हालांकि गाजर व मूली के दाम बढ़ने से गाजर व मूली उत्पादक किसान काफी खुश हैं। ठंड का इन दोनों फसलों पर कोई अधिक असर नहीं हुआ है और इनका अच्छा उत्पादन हो रहा है। पहले जहां गाजर मार्केट में 15 रुपये किलो बिक रही थी, अब उसके दाम 30 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। वहीं 5 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही मूली के दाम भी 10 रुपये हो गए हैं, जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा हो रहा है।
विज्ञापन

गाजर उत्पादक किसान बोसवाल के राजबीर सिंह ने बताया कि मंडी में गाजर थोक भाव में पहले 5 से 7 रुपये में खरीदी जा रही थी, अब वह सब्जी मंडी में थोक भाव में 10 से 12 रुपये प्रति किलोग्राम गाजर बेच रहे हैं। उन्होंने बताया कि मूली के दामों में भी तेजी आई है। गांव भरपूर निवासी आलू उत्पादक किसान जोरा सिंह ने बताया कि ठंड के कारण आलू अच्छे से नहीं पक पाया है। हम जनवरी के पहले सप्ताह में ही आलू निकाल लेते थे, लेकिन ठंड की वजह से यह पक नहीं पा रहा है। टमाटर उत्पादक किसान गांव अकांवाली निवासी मोहन ने बताया कि टमाटर की फसल पूरी तरह से नहीं पक पाई है। ठंड की वजह से टमाटर का फल पकने से पहले ही फटने लगा है। वहीं मटर के दाने सफेद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



फतेहाबाद में खिली धूप
फतेहाबाद में सोमवार को दिनभर धूप खिली रही, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। फतेहाबाद में सोमवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा।



फतेहाबाद में सब्जियों के दाम में हुई बढ़ोतरी
सब्जी एक सप्ताह पहले अब
आलू 10 12
गाजर 15 30
मटर 30 40 से 50
टमाटर 25 50
अदरक 160 180
प्याज 30 40
गोभी 20 30
पालक 20 40
घिया 20 40

------

अधिक ठंड पड़ने पर सब्जियों को नुकसान हो जाता है। हालांकि अधिक नुकसान की सूचना नहीं है। टमाटर व मिर्च की फसल को ठंड में अधिक नुकसान होता है। - डॉ. श्रवण कुमार, जिला बागवानी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed