{"_id":"683de0aff1190d95320c32ea","slug":"effect-of-heat-and-irrigationelectricity-consumption-reached-70-lakh-units-per-day-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-134857-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गर्मी और सिंचाई का असर...बिजली की खपत प्रतिदिन 70 लाख यूनिट पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गर्मी और सिंचाई का असर...बिजली की खपत प्रतिदिन 70 लाख यूनिट पहुंची
Mon, 02 Jun 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद का अधीक्षक अभियंता कार्यालय। संवाद
फतेहाबाद। जिले में इन दिनों बिजली की खपत तेजी से बढ़ रही है। मई की शुरुआत में प्रतिदिन औसतन 40 लाख यूनिट बिजली की खपत हो रही थी। वहीं, अब जून में 70 लाख यूनिट प्रतिदिन बिजली की खपत हो रही है।
इसका प्रमुख कारण तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी और खेतों की सिंचाई के लिए चल रहे ट्यूबवेल हैं। मई माह में कुल बिजली की खपत 150 करोड़ यूनिट रही। अब जून में बिजली की खपत बढ़ने की संभावना है। बढ़ती खपत के चलते कई क्षेत्रों में बिजली कटौती हो रही है और ओवरलोड की वजह से तकनीकी समस्याएं भी बढ़ रही हैं।
बता दें कि जिले में इन दिनों खरीफ की फसलों की बिजाई का काम तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही धान की सीधी बिजाई भी शुरू हो चुकी है। इससे किसान खेतों की सिंचाई करने में जुटे हैं। जून माह में बिजली की खपत बढ़ने के साथ ही शहर में फ्यूज हटने, बिजली का मीटर व जंफर जलने की शिकायतें बढ़ने लगी हैं, बिजली कंट्रोल रूम में एक दिन में औसतन 280 शिकायतें दर्ज हो रही हैं।
विज्ञापन
हालांकि अभी बादलवाही के चलते जिले का तापमान 40 डिग्री से कम है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा बिजली की खपत 85 लाख यूनिट तक पहुंच जाएगी। उधर, जिले में औद्योगिक इकाइयां कम होने के कारण व गर्मी के दौरान काम बंद होने से बिजली की खपत में कुछ कमी आई है।
पिछले अप्रैल माह के अंत से ही बिजली की खपत में लगातार बढ़ोतरी जारी है। जून माह में खपत और बढ़ने की उम्मीद है। तकनीकी खामियां न आए, इसके लिए बिजली निगम की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जो फ्यूज जोड़ने व केबल जलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर व्यवस्था को दुरुस्त कर सके।
- रविंद्र, एसडीओ, उपमंडल, शहरी बिजली निगम, फतेहाबाद