{"_id":"676c7a58a55e82db6c09388f","slug":"education-departments-cycle-fair-will-be-organised-on-30th-students-will-choose-it-themselves-budget-has-been-released-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-126907-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शिक्षा विभाग का साइकिल मेला 30 को विद्यार्थी खुद करेंगे पसंद, बजट हुआ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शिक्षा विभाग का साइकिल मेला 30 को विद्यार्थी खुद करेंगे पसंद, बजट हुआ जारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से मेरी साइकिल मेरी पसंद योजना के तहत जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा छठी में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को साइकिल दी जा रही है। इसके लिए विभाग ने बजट जारी कर दिया है। अब विभाग 30 दिसंबर को राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठाकर बस्ती में साइकिल मेला लगाएगा।
यहां पर साइकिल विक्रेता प्रदर्शनी लगाएंगे और विद्यार्थी अपनी पसंद की साइकिल का चयन कर सकेंगे। विभाग साइकिल के लिए 2800 और तीन हजार रुपये ही देगा। इससे ज्यादा की राशि विद्यार्थी को खुद देनी होगी।
खंड स्तर से जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में में 345 साइकिलों की डिमांड आई है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने निदेशालय से 9 लाख 99 हजार 800 रुपये के बजट की डिमांड भेजी थी।
विज्ञापन
खंड से ये आई साइकिलों की डिमांड
खंड 20 इंची 22 इंची
भट्टूकलां 0 5
भूना 19 22
फतेहाबाद 56 68
टोहाना 66 46
जाखल 14 19
रतिया 21 9
20 इंची साइकिल के मिलेंगे 2800 रुपये :
शिक्षा विभाग लड़कियों को 20 इंची साइकिल के लिए 2800 रुपये देगा। इसके अलावा लड़कों को 22 इंची साइकिल की खरीद करने के लिए 3 हजार रुपये दिए जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
साइकिल मेले के लिए बजट जारी हो गया है। मेला 30 दिसंबर को लगाया जा रहा है। इसमें विद्यार्थी साइकिल पसंद कर सकेंगे। परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है। उन विद्यार्थियों को विभाग की तरफ से साइकिल दी जाती है जो दो किलोमीटर दूर से पढ़ने के लिए आते हैं और उनके गांव में मिडल स्कूल नहीं हैं।
- वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला