फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Education Department asked for ideas for Inspire Award, will get 10 thousand if selected

Fatehabad News: इंस्पायर अवार्ड के लिए शिक्षा विभाग ने मांगे आइडिया, चयनित होने पर मिलेंगे 10 हजार

Mon, 22 May 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 22 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Education Department asked for ideas for Inspire Award, will get 10 thousand if selected
मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ। 
फतेहाबाद। विज्ञान को लेकर छात्रों में रुचि पैदा करने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा शुरू की गई इंस्पायर अवार्ड योजना को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग ने कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों से विज्ञान को लेकर आइडिया मांगे हैं। ये आइडिया ऑनलाइन भेजने होंगे। निजी और सरकारी दोनों स्कूल के विद्यार्थी आइडिया दे सकते हैं।
विज्ञापन

अगर छात्र का आइडिया पसंद आता है तो विभाग छात्र के बैंक खाते में 10 हजार रुपये की राशि जारी करेगा। इस राशि से छात्र मॉडल बना पाएंगे। खंड, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में छात्र को मॉडल प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन


पिछले साल 27 छात्रों का हुआ था चयन
पिछले सत्र में जिले के 27 छात्रों का चयन विज्ञान का सबसे बढिय़ा आइडिया देने पर हुआ था। जिले से 353 छात्रों ने अपना आइडिया देकर रजिस्ट्रेशन करवाया था। भारत सरकार के नीति आयोग ने इंस्पायर योजना के तहत इन छात्रों का चयन किया और इन्हें मॉडल बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये की राशि जारी की थी। वर्ष 2021-22 में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले के तीन छात्रों का चयन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के लिए इंस्पायर अवार्ड योजना है। इस योजना के तहत निजी और सरकारी स्कूलों से ऑनलाइन आइडिया मांगे गए हैं। जिस छात्र का आइडिया बढि़या होगा, उसे मॉडल बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये की राशि जारी की जाएगी।
- मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed