फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ED's big action

फ्यूचर मेकर कंपनी के एमडी बंसीलाल के दो कृषि फार्म पर ईडी की बड़ी कार्रवाई

Mon, 02 Nov 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
ED's big action
फ्यूचर मेकर के एमडी बंसीलाल के खेत में कंबाइन मशीन लेकर पहुंचे ईडी अधिकारी। - फोटो : Fatehabad
फ्यूचर मेकर लाइफ केयर कंपनी के एमडी बंसीलाल के अटैच किए खेतों में फसल लगाने पर ईडी के अधिकारियों ने सोमवार को कार्रवाई की। अधिकारियों ने कंबाइन मशीन चलवाकर करीब 18 एकड़ में लगी धान की फसल को अपने कब्जे में लिया। ईडी के अधिकारी तीन गाड़ियों में सवार होकर दिल्ली से आए थे।
विज्ञापन

बता दें कि चार हजार करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में ईडी कुछ महीने पहले 511 करोड़ की संपत्ति अटैच कर चुकी है।
सुबह करीब साढ़े दस बजे ईडी अधिकारी भारी पुलिस सुरक्षा के साथ गांव टिब्बी में एमडी बंसीलाल के खेतों में पहुंचे। हालांकि, इस दौरान कार्रवाई स्थल के आसपास मीडिया व अन्य किसी व्यक्ति के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई। ईडी ने फसल कटाई के बाद उपरोक्त जमीन पर भविष्य में फैसला न आने तक किसी के दखल पर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

ईडी ने एमडी के दो फार्म हाउस पर की कार्रवाई
ईडी के अधिकारी फ्यूचर मेकर कंपनी के एमडी बंसीलाल के दो अलग-अलग कृषि फार्म हाउस पर खड़ी धान की फसल को कंबाइन मशीन द्वारा निकाल कर ले गए। करीब 18 एकड़ जमीन में धान की फसल की बिजाई की हुई थी। इस जमीन को ईडी ने कई महीने पहले अटैच किया हुआ था। मगर एमडी के परिजनों ने जमीन में धान की बिजाई कर दी थी। उसी के चलते ईडी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अटैच हुई जमीन पर लगी फसल की कटाई करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

511 करोड़ की संपत्ति अटैच कर चुकी है ईडी
फ्यूचर मेकर के चार हजार करोड़ से अधिक के धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुछ महीने पहले कंपनी के सीएमडी राधेश्याम, एमडी बंसीलाल, अन्य पदाधिकारियों, उनके परिजनों व सहयोगियों के नाम दर्ज 511 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति व बैंक खातों को अटैच कर लिया था। ईडी ने एमडी बंसीलाल के टिब्बी व उसके कई सहयोगियों की फतेहाबाद में करीब 250 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच कराया था। हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य कई राज्यों में अटैच हुई चल-अचल संपत्तियों में आवासीय जमीन, कृषि योग्य जमीन, कोठी आदि शामिल हैं।

ईडी अधिकारियों को फ्यूचर मेकर कंपनी के एमडी बंसीलाल के खेतों में फसल निकालने को लेकर पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई थी। उपरोक्त जमीन एवं संपत्ति को ईडी ने अटैच किया हुआ है, इसलिए तीन गाड़ियों में आए ईडी अधिकारियों की मौजूदगी में फसल कटाई की गई है। - कपिल कुमार सिहाग, थाना प्रभारी, भूना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed