फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   E-treatment server started in the hospital after 13 days, batteries were replaced

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में ई-उपचार सर्वर शुरू, बदली गईं बैटरियां

Sun, 22 Jun 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 22 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
E-treatment server started in the hospital after 13 days, batteries were replaced
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पर्ची कटवाते हुए मरीजसंवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में शनिवार को आखिरकार 13 दिनों से बंद ई उपचार सर्वर शुरू हो गया। इससे ओपीडी में आने वाले मरीजों और कर्मचारियों को राहत मिली है। कंपनी से आए इंजीनियर ने यूपीएस ठीक किया और 56 नई बैटरियां लगाई।
विज्ञापन

इसके बाद ई उपचार सर्वर शुरू किया गया। बैटरियां बदलने का काम शुक्रवार को काम शुरू किया गया था। देर रात को इमरजेंसी में ई-उपचार सर्वर शुरू किया गया। इसके बाद ओपीडी रजिस्ट्रेशन का ई-उपचार सर्वर शुरू हुआ। मरीजों को पहले पर्ची कटवाने के लिए 35 से 40 मिनट का इंतजार करना पड़ रहा था लेकिन शनिवार को सर्वर शुरू होने के बाद राहत मिली है।
विज्ञापन

अब मरीज को पांच से 10 मिनट में ओपीडी की पर्ची मिल रही है। यही नहीं कर्मचारियों को भी ई-उपचार सर्वर शुरू होने से राहत मिली है। कर्मचारियों को 13 दिनों से मैनुअल पर्ची काटनी पड़ रही थी। इसके अलावा एक्स-रे आदि रिपोर्ट भी मोबाइल फोन के जरिये व्हाट्सअप पर भेजी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

यूपीएस में आई थी खराबी, 56 बैटरियां भी फूली

नागरिक अस्पताल के ई-उपचार सर्वर में 9 जून को दिक्कत आई थी। यूपीएस खराब होने के साथ ही 56 बैटरियां फूल गई। ये बैटरियां करीब तीन माह पहले ही लगाई गई थी। बैटरियां फूलने के कारण कंपनी ने बदलने से मना कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने दूसरी कंपनी की बैटरियां लोक निर्माण विभाग के जरिए मंगवाई।


-

अब कर्मचारियों को चढ़ाना होगा ऑनलाइन रिकॉर्ड

ई-उपचार सर्वर बंद होने के बाद मैनुअल ओपीडी पर्ची काटी गई और रजिस्टर में रिकॉर्ड दर्ज किया गया। अब कर्मचारियों को ये रिकॉर्ड ई-उपचार सर्वर पर ऑनलाइन दर्ज करना होगा। करीब आठ हजार मरीजों का रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed